फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। धोखाधड़ी के कई आरोपियों पर पुलिस ने परचे दर्ज किए हैं। जिनमें जेट इमिग्रेशन के प्रबंधक दीपक अरोड़ा व उसकी पत्नी डॉली अरोड़ा भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले भी दर्ज मामलों की लंबी फेहरिस्त है।
विज्ञापन

थाना फेज एक पुलिस ने बलकार सिंह निवासी पठानकोट की शिकायत पर एचएल 180 निवासी मलकीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कनाडा वर्क परमिट के नाम पर आरोपी ने उससे दो लाख रुपये लिए थे। पर न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए गए।
विज्ञापन

थाना फेज एक पुलिस ने ही कुलदीप सिंह निवासी डेराबस्सी की शिकायत पर फेज पांच मार्केट स्थित जेट इमिग्रेशन कंपनी के गुरप्रीत सिंह व बहेश्वर वर्मा के खिलाफ परचा दर्ज किया है। कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 1.45 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फेज एक पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी लुधियाना की शिकायत पर जेट इंटरनेशनल प्लेसमेंट सर्विसेज के दीपक अरोड़ा, डॉली अरोड़ा, धीरज बजाज, करनदीप, नेहा, पूजा, मधु पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसे न्यूजीलैंड व स्विट्जरलैंड भेजने का झांसा देकर उससे 10.10 लाख रुपये लिए थे। पर न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही आरोपियों ने उसके पैसे लौटाए। इस मामले के आरोपियों डॉली अरोड़ा, करनदीप व धीरज बजाज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, ठगी का मास्टरमाइंड दीपक अरोड़ा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed