{"_id":"10092","slug":"Mohali-10092-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी को सौंपा निगम कमिश्नर का एडिशनल चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी को सौंपा निगम कमिश्नर का एडिशनल चार्ज
Mohali
Updated Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। कई दिन से ठप पड़ा नगर निगम का कामकाज चलाने के लिए राज्य सरकार ने डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम को निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया। डीसी रूजम ने वीरवार शाम साढ़े चार बजे नगर निगम पहुंच कर अपना पदभार औपचारिक रूप से संभाल लिया। इसके साथ ही निगम के प्रशासक जेसी सभरवाल को निगम का ज्वाइंट कमिश्नर बनाया गया है। डीसी रूजम ने कहा कि जल्द ही निगम का कामकाज पटरी पर लाया जाएगा। गौरतलब है कि अमर उजाला ने तीस मई के अंक में ‘कमिश्नर के चक्कर में लटका शहर का विकास’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। दरअसल नगर निगम के संबंध में हाईकोर्ट का फैसला आने से पहले तत्कालीन काउंसिल ने शहर के विकास कार्यों के करीब सात करोड़ के टेंडर मांगे थे। इसी बीच हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए मोहाली नगर निगम को बहाल कर दिया था। काफी दिन बीतने के बाद भी सरकार ने किसी को निगम कमिश्नर नियुक्त नहीं किया था। इसके चलते निगम अधिकारियों को सारे टेंडर रद करने पड़े। क्योंकि निगम कमिश्नर के अलावा किसी को भी टेंडर खोलने का अधिकार नहीं है। इससे शहर का विकास रुक गया था।
विज्ञापन