फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   99 new dengue patients found in Mohali

मोहाली में डेंगू के 99 नए मरीज मिले

Sat, 06 Nov 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
99 new dengue patients found in Mohali
मोहाली। शहर में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। चौबीस घंटे में 99 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में 2953 डेंगू के मरीज हो गए। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। साथ ही घरों के आसपास सफाई रखें, तभी डेंगू को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मोहाली पंजाब के उन पांच जिलों में शामिल हैं, जहां पर डेंगू के सबसे अधिक केस आ रहे हैं। डेंगू के इस तरह मरीज आना प्रशासन के लिए सिरदर्दी बना है। मामले की गंभीरता इससे ही लगा सकते है कि उप मुख्यमंत्री एवं सेहत मंत्री ओपी सोनी की तरफ जिले में बीमारी पर नजर रखने के विभाग के सीनियर अधिकारी को स्पेशल कोआर्डिनेटर लगाया है। जिन्होंने पूरे जिले का दौरा किया। साथ ही जहां भी खामियां मिली हैं, अधिकारियों से बैठक कर उन्हें पहल के आधार पर सुुुधारा है।
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से डेंगू से निपटने के लिए उचित इंतजाम किए हैं। इससे इलाके के लोगों को फायदा होगा। वहीं, उनके सुुझाव पर धार्मिक स्थानों से डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट तक करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में आए 422 डेंगू मरीज
जिले में डेंगू का कहर बड़ी तेज गति से बढ़ रहा है। पांच दिन में 422 डेंगू के मरीज सामने आए हैं। जबकि गत माह 2260 केस आए थे। हालांकि लोगों के बड़ी संख्या में सैंपल लिए जा रहे है। शुक्रवार को 215 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को सलाह दी गई कि किसी को भी डेंगू का संदेह लगता है तो पहल के आधार पर टेस्ट करवाएं। जिले के तीनों सिविल अस्पताल में डेंगू का इलाज फ्री होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed