फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जहरीली गैस चढ़ने से एक मुलाजिम की मौत, दो गंभीर

जहरीली गैस चढ़ने से मेनहोल में घुसे एक मुलाजिम की मौत, दो गंभीर

Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
जहरीली गैस चढ़ने से एक मुलाजिम की मौत, दो गंभीर
मैनहोल में घुसे सफाई कर्मी
कुराली सिसवां रोड पर सीवरेज के मेनहोल की सफाई करते समय जहरीली गैस चढ़ने से एक मुलाजिम की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान बीरू निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई। उसने पीजीआई में आखिरी सांस ली, जबकि हनी कुमार निवासी रूपनगर और लखन निवासी हुसैनपुर जिला रूपनगर को कुराली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला डीसी गुरप्रीत कौर सपरा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मामले की जांच एसडीएम खरड़ को करने के आदेश देकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


सिसवां रोड पर ओबीसी बैंक के पास नगर काउंसिल द्वारा सीवरेज की बंद पड़ी लाइन को चलाने के लिए काम किया जा रहा था। काउंसिल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम करने वाले सफाई कर्मियों ने मेनहोल में उतरकर पाइपलाइन को देखा। एक बार बाहर निकलने के बाद वह दोबारा से सफाई के लिए मेनहोल में उतर गए। सीवरेज क्लीनर मशीन से पाइपलाइन की सफाई करने के लिए सबसे पहले सफाई कर्मचारी बीरू मेनहोल में उतरा और जहरीली गैस के प्रभाव में आने से कुछ समय के बाद बेहोश हो गया।
विज्ञापन


बीरू को बाहर निकालने के लिए लखन मेनहोल में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया। इसी दौरान हनी कुमार मेनहोल में उतरा और काउंसिल कर्मचारी अजमेर सिंह की मदद से बीरू और लखन को मेनहोल से निकाला, लेकिन बाहर आते ही हनी भी बेहोश हो गया। तीनों कर्मचारियों को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। बीरू को डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन उसकी पीजीआई में मौत हो गई, जबकि हनी और लखन कुराली के अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी पूरे प्रबंधों के साथ निकासी प्रबंध ठीक करने के लिए काम करते आ रहे हैं। सिसवां रोड पर निकासी प्रबंध कई दिन से प्रभावित था, जिस कारण यह कार्रवाई की जा रही थी। मामला डीसी के ध्यान में है। एसडीएम खरड़ को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
- गुरदीप सिंह कार्यसाधक अफसर, नगर काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed