फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्वाइंट के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी बना मुसीबत

प्वाइंट के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी बना मुसीबत

Tue, 12 Mar 2019 12:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्वाइंट के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी बना मुसीबत
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी खेतों में फसलें कर रहा खराब
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- बीमारी फैलने का रहता है डर, समस्या का शीघ्र किया जाए हल
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। चनालो के फोकल प्वाइंट के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी गांव सिंघपुरा के पास जमा होने से जहां ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। गांव वासियों ने शीघ्र समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
सिंघपुरा के सरपंच साधू सिंह, गुरनाम सिंह, जसवीर सिंह, तरलोचन सिंह, कुलदीप सिंह, हरनेक सिंह, बलजीत सिंह, सतवीर सिंह, महिंद्र सिंह, सेवक सिंह, गुरचरण सिंह ने बताया कि चनालो के औद्योगिक प्वाइंट के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी गांव की फिरनी और खेतों में दाखिल हो रहा है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। बदबू के कारण खेतों में काम करने वाले किसानों तथा गांव में ग्रामीणों को बीमारी होने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि वे समस्या के संबंध में कई बार संबंधित अफसरों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई भी इसे गंभीरता के साथ नहीं ले रहा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
पीएसएसआईसी के एसडीओ परमिंद्र सिंह ने कहा कि फोकल प्वाइंट का ट्रीटमेंट प्लांट का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ समय में ही चालू हो जाएगा। दूषित पानी सिंघपुरा तक पहुंचने संबंधी उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले यह समस्या सामने आई थी, लेकिन उन्होंने नक्के लगाकर पानी रोक दिया था। यदि अब फिर से दूषित पानी सिंघपुरा के खेतों में दाखिल हो रहा है तो उसको तुरंत रोका जाएगा। उन्होंने समस्या को जल्दी हल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed