फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आनंदपुर साहिब सीट से बीर दविंदर होंगे अकाली दल टक्साली के उम्मीदवार

आनंदपुर साहिब सीट से बीर दविंदर होंगे अकाली दल टक्साली के उम्मीदवार

Sat, 09 Mar 2019 01:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
आनंदपुर साहिब सीट से बीर दविंदर होंगे अकाली दल टक्साली के उम्मीदवार
श्री आनंदपुर साहिब सीट से बीर दविंदर होंगे अकाली दल टकसाली के उम्मीदवार
विज्ञापन

दल के सीनियर नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी
आम आदमी पार्टी से भी समझौते के लिए चल रही है बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लोकसभा चुनाव से पहले ही मोहाली की राजनीति गर्मा गई है। अकाली दल टक्साली के नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि श्री आनंदपुर साहिब सीट से बीर दविंदर सिंह ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के साथ समझौते को लेकर भी बातचीत जारी है। अगर आप से समझौता होता भी है तो भी बीर दविंदर सिंह उम्मीदवार होंगे। यह बात अकाली दल टकसाली के प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने शहर में आयोजित समागम में कही। उन्होंने अकाली दल बादल वर्किंग के मेंबर रहे गुरसेव सिंह हरपालपुर व उनके साथियों को पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कहा कि गुरसेव सिंह ने पंथ प्रति जो सेवाएं दी हैं उनको मुख्य रखकर उनको और उनके साथियों को पार्टी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली सरकार में नशा सरेआम बिकता रहा और रेत-बजरी तक महंगे हो गए जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार भी हर फ्रंट पर फेल हो गई है। इस मौके पर बीर दविंदर सिंह, अमरपाल सिंह बोनी, उजागर सिंह बडाली, गगन बैंस, भूपिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह ढिल्लों, परविंदर सिंह, गुरकीरत सिंह, बलजीत सिंह मौजूद रहे।

जिक्रयोग है कि आप आदर्मी पार्टी ने कई महीने पहले ही उक्त सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी थी। उन्होंने यहां से नरिंदर सिंह शेरगिल को उम्मीदवार बनाया था। शेरगिल लगातार हलके में सक्रिय हैं। वहीं, वह कई बार कह चुके है कि उनकी पार्टी ने उन्हें कहा कि वह लगातार प्रयास करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed