{"_id":"5c798793bdec224c7f23dc86","slug":"91551468435-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब डिवीजन डेराबस्सी में माइनिंग माफिया खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी -डीएसपी सिमरनजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब डिवीजन डेराबस्सी में माइनिंग माफिया खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी -डीएसपी सिमरनजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनिंग माफिया के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : सिमरनजीत
- नए डीएसपी ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए लोगों से की पुलिस का साथ देने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। सबडिविजन डेराबस्सी में अवैध माइनिंग किसी कीमत पर चलने नहीं दी जाएगी। यह बात नए डीएसपी सिमरनजीत सिंह लंग ने शुक्रवार को मुबारिकपुर अपने दफ्तर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी अवैध माइनिंग का गढ़ है और इसे बंद करवाने के लिए माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डेराबस्सी को अपराध मुक्त बनाने के लिए उन्होंने लोगों के साथ की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां किसी तरह का नशा बिकने या कोई गैरकानूनी कार्य के बारे सीधी जानकारी उनके नंबर पर दी जा सकती है।
पांच साल बीएसएफ में नौकरी करने के बाद सीधा पीपीएस की परीक्षा पास करते हुए डीएसपी भर्ती हुए सिमरनजीत सिंह ने बताया कि इससे पहले बतौर आठ महीने वह डीएसपी मानसा में तैनात थे और डेराबस्सी उनकी दूसरी पोस्टिंग है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर का शहरीकरण होने के कारण वहां अपराध बढ़ रहा है। यहां बाहर से आकर रहने वाले लोगों की जांच के लिए पुलिस की तरफ से विशेष मुहिम चलाई गई है। उन्होंने मकान मालिकों को किराएदारों की पुलिस जांच करवाने की हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने सबडिविजन में दड़ा सट्टा, सैक्स रैकेट के अड्डे और डिस्को घरों के बाहर हुल्लड़बाजी करने वालों को कार्रवाई करने के लिए सख्त चेतावनी दी।
कैप्शन- पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी सिमरनजीत सिंह लंग।