फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   होटल व पेट्रोल साइटों की नीलाम करने की तैयारी

होटल व पेट्रोल साइटों की नीलाम करने की तैयारी

Wed, 16 Jan 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
होटल व पेट्रोल साइटों की नीलाम करने की तैयारी
- पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट की मीटिंग में हुए कई फैसले
विज्ञापन

- पेट्रोल पंप साइटों के कॉमर्शियल यूज संबंधी एरिया तय
- होटल साइटों की नीलामी संबंधी रिजर्व कीमत हुई फाइनल

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट लोगों को पेट्रोल पंप व बढ़िया पांच सितारा होटल मुहैया करवाने की प्लानिंग में जुट गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को विभाग के अधीन काम करती विशेष अथारिटी की फाइनेंस एंड अकाउंट्स की मीटिंग हुई। इस दौरान विभिन्न अथारिटीज के अधीन आती होटल व पेट्रोल पंप साइट की की अलॉटमेंट के लिए शर्तें व रिजर्व कीमत तय करने की रणनीति बनी।

जानकारी के मुताबिक विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन आईएएस की अगुवाई में हुई मीटिंग हुई। मीटिंग में सब से बड़ा फैसला यह लिया गया कि पेट्रोल पंपों की साइटों की बोली में सिर्फ पीएसयू व वे प्राईवेट व्यक्ति हिस्सा ले पाएंगे। जिन के पास लाइसेंस और एलओआई है। वहीं, 1200 वर्ग गज तक की साइटों पर 15 फीसदी हिस्सा कॉमर्शियल और इससे ऊपर की साइट 25 फीसदी एरिया कॉमर्शियल एरिया के लिए प्रयोग हो पाएगा। साथ ही तय किया गया है कि 2 हजार वर्ग गज और इस से कम वाली एक होटल की साइट की अलाटमेंट के लिए रिजर्व कीमत शहरी क्षेत्र/सेक्टर/स्कीम में निर्धारित सब से अधिक कीमत का 135 प्रतिशत होगा। जबकि दो हजार वर्ग गज से अधिक क्षेत्र की होटल साइट के लिए उस शहरी मिल्ख/सेक्टर/स्कीम के लिए निर्धारित सब से अधिक रिहायशी रिजर्व कीमत का 100 प्रतिशत होगा। उक्त के अलावा प्रोजेक्टों में ईडबल्यूएस. क्षेत्र में इस कैटेगिरी की रिहायश को उत्साहित करने संबंधी भी चर्चा की गई। फाइनांस एवं अकाउंट कमेटी की मीटिंग में फाइनल हुए एजेंडों को कार्यकारी कमेटी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed