फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   860 people corona infected in Mohali, one died

बढ़ रहा कोरोना : मोहाली में रिकॉर्ड 860 लोग संक्रमित, एक की मौत.. सक्रिय मरीज पांच हजार के पार

Fri, 16 Apr 2021 01:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
860 people corona infected in Mohali, one died
मोहाली। जिले में कोरोना का संकट गहराया हुआ है। मोहाली शहरी क्षेत्र के साथ ढकोली, खरड़ और डेराबस्सी में संक्रमण के मामले अधिक बढ़ने लगे हैं। वीरवार को जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 860 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वाले लोगों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार का आंकड़ा पार कर 5225 पहुंच गई है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें, तभी इस महामारी को मात दी सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में संक्रमित हुए 860 लोगों मेें अकेले मोहाली शहर में 399 लोग संक्रमित हैं, जबकि ढकोली में 196 और खरड़ के 147 लोग संक्रमित हुए हैं। इसी तरह डेराबस्सी में 47, लालड़ू में 11, घडुआं में 34, कुराली में 11 और बनूड़ के चार केस शामिल हैं। जिला प्रशासन की ओर से ढकोली को पहले ही कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। वहां पर सैंपलिंग और टीकाकरण मुहिम चल रही है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी करवाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश यही है कि इस महामारी पर जल्दी ही काबू पाया जा सके। लोगों को भी नसीहत दी जा रही है कि वह महामारी को काबू करने के लिए प्रशासन का सहयोग दें। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 33844 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 28132 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अभी सक्रिय मरीज 5225 हैं और 487 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ट्राइसिटी में कोरोना से सबसे अधिक मौतेें मोहाली में हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना से जंग के लिए जिला प्रशासन पूरी योजना के साथ जुटा हुआ है। सरकारी और निजी अस्पताल मिलकर काम कर रहे हैं। वहीं निजी अस्पताल वालों को हिदायत दी गई है कि वह लोगों से अधिक पैसे न वसूलें। इसके अलावा गंभीर मरीजों के बारे में राज्य सरकार के सीनियर विशेषज्ञों से राय लें और उनके बारे में पूरी जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed