{"_id":"62c7424f7541db3cbd4cacc1","slug":"84-year-old-elderly-died-of-corona-in-mohali-54-patients-came-mohali-news-pkl4559143108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना से 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना से 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से गहराया हुआ है। वीरवार को एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। जिंदगी की जंग हार गई, जबकि 54 लोग संक्रमित हुए। मृतका ने कोरोना के दोनों टीके लगवाए हुए थे। हालांकि वह पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। वह फेज-आठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती।
डीसी अमित तलवार ने लोगों को सलाह दी है कि 12 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। साथ ही कोरोना संबंधी तय सावधानियों का पालन करें। तभी कोरोना महामारी को मात दी जा सकती है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में वीरवार को कुल 1169 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इनमें से 54 लोग संक्रमित हुए, हालांकि इस दौरान 65 लोग तंदुरुस्त हुए। जिले मेें सक्रिय मरीजों की कुल 250 मरीजों में से तीन अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी सभी का इलाज अपने घरों पर ही चल रहा है।
दूसरी ओर संक्रमण की बात करें तो शहरी एरिया में अधिक केस आ रहे हैं, ग्रामीण एरिया में कुछ राहत है। ग्रामीण एरिया में अभी तक केवल 23 सक्रिय केस हैं, बाकी सभी केस शहरी एरिया से संबंधित हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने कोरोना टेस्टिंग से लेकर टीकाकरण में पूरी ताकत लगाई हुई। लोगों को घरों के पास ही दोनों सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 97109 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 95702 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1157 लोगों की मौत हो चुकी है।