{"_id":"5c79878abdec227390333045","slug":"81551468426-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्के विकास के लिए 13 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्के विकास के लिए 13 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी में विकास कार्यों के लिए 13.83 करोड़ रुपये जारी : ढिल्लों
मंडी बोर्ड की ओर से साढ़े 5 करोड़ की लागत से होगी 43 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत
2.38 करोड़ रुपये खर्च कर हलके की अनाज मंडियों में दी जाएगी सुविधा
तीनों नगर काउंसिलों को दो-दो करोड़ रुपये जारी
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। कांग्रेस के जिला प्रधान दीपइंदर सिंह ढिल्लों की ओर से शुक्रवार को नगर काउंसिल दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि पंजाब सरकार ने हलका डेराबस्सी में विकास कार्यों के लिए 13.83 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें से 5.45 करोड़ से मंडी बोर्ड के अधीन आने वाली 42.73 किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत की जाएगी। पांचों अनाज मंडियों की हालत सुधारने के लिए 2 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पीएसआईडीबी) ने डेराबस्सी की तीनों नगर काउंसिलों डेराबस्सी, लालड़ू व जीरकपुर के लिए दो-दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। डेराबस्सी नगर काउंसिल की ओर से राशि को शहर की अंदरूनी सड़कों की मरम्मत पर खर्च किया जाएगा। जीरकपुर काउंसिल यह राशि ढकोली क्षेत्र में पानी निकासी के प्रबंध करने पर खर्च करेगी। लालड़ू में इस राशि से पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाने के अलावा अलग-अलग वार्डों में जरूरी काम करवाए जाएंगे।
ढिल्लों ने कहा कि अब एक करोड़ 32 लाख रुपये गांवों के विकास के लिए जल्दी जारी कर दिए जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस के जिला प्रधान ने अंबाला-कालका रेलवे लाइन के पास मोहन नगर में हादसों को रोकने के लिए ग्रिल लगाने के काम की शुरुआत की। इस मौके पर नगर काउंसिल के ईओ सुखजिंदर सिंह सिद्धू, रणजीत सिंह रैडी, राहुल कौशिक, मनोज शर्मा, इकबाल सिंह, लक्की सैनी, मनप्रीत सैदपुरा, चमन सैनी उपस्थित थे।
कैप्शन- प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद समर्थकों के साथ दीपइंदर सिंह ढिल्लों।