{"_id":"5c14095ebdec2258a87d636d","slug":"81544816990-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन लाइन बिल भरने के बाद भी काटे बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन लाइन बिल भरने के बाद भी काटे बिजली के कनेक्शन
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-चार के एचएम क्वार्टरों के लोग आए आफत में
पता चलने पर लोगों ने विभाग को सूचित किया, तब बहाल हुई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-चार के कई परिवार शुक्रवार को उस समय आफत में आ गए, जब तय समय से बिजली का बिल भरने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा उनके मीटर के कनेक्शन काट दिए गए। जैसे ही परिवार वालों को पता चला, उन्होंने तुरंत विभाग के अधिकारियों से इस बारे में सवाल जवाब किए। लोगों का कहना था कि वह तय समय से अपना बिल भर चुके हैं। जबकि विभाग द्वारा ऐसा करके लोगों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों से इस मामले में दखल देने की अपील की है। ताकि दोबारा लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद बिजली विभाग ने उनके कनेक्शन बहाल किए।
जानकारी के मुताबिक फेज-चार के एचएम मकान नंबर 135 और 136 में शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम पहुंची। साथ ही घर के बाहर लगे मीटर का कनेक्शन काट दिया, जिससे घर वाले आफत में आ गए। जैसे ही उन्हें पता चला उन्होंने इस संबंध में विभाग के जेई को बताया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बताया कि उनकी तरफ से बिल का समय से ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी विभाग द्वारा उनका कनेक्शन काटा गया है, जो कि नियमों के बिल्कुल विपरीत है। हालांकि संबंधित अधिकारी के पास कोई उचित जवाब नहीं था। लोगों का कहना था कि वह अपना सिस्टम जाकर चैक करे। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। इसके बाद इलाके के लोग एकजुट हो गए। उन्होंने विभाग की इस कार्रवाई की निंदा की। साथ ही उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। लोगों ने विभाग से मांग की है कि अपने सिस्टम को पूरी तरह से अपडेट करे।