फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दो लीगल लिट्रेसी क्लबों का हुआ शुभारंभ

दो लीगल लिट्रेसी क्लबों का हुआ शुभारंभ

Wed, 07 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दो लीगल लिट्रेसी क्लबों का हुआ शुभारंभ
4400 पैरालीगल वालंटियर्स और वकील देंगे लोगों को सहायता
विज्ञापन

शहर में दो लीगल लिट्रेसी क्लबों का हुआ शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहाना और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-3बी1 में खोले गए लीगल लिट्रेसी क्लबों को अपग्रेड कर मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके हाईकोर्ट के जस्टिस टीपीएस मान व कार्यकारी चेयरमैन पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राजीव नारायण रैना मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा अप्रैल 2017 से इस साल जनवरी तक पंजाब में 25202 जरूरतमंदों को फ्री कानूनी सहायता प्रदान की गई है। राज्य में 4400 पैरालीगल वालंटियर्स और वकील लोगों की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।

मान ने बताया कि लीगल लिट्रेसी क्लबों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व अध्यापकों को जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के कार्यों के बारे में बताना है। उन्होंने बताया कि हर स्कूल में लीगल लिट्रेसी क्लब व जेलों में लीगल एंड क्लिनक खोले गए हैं। नालसा की हिदायतों के अनुसार दो लीगल लिट्रेसी क्लब जिला मोहाली में अपग्रेड किए गए हैं और हर जिले के पाच लीगल लिट्रेसी क्लब अपग्रेड किए जा रहे हैं। जिनमें कंप्यूटर, फर्नीचर, पढ़ने योग्य सामग्री आदि जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा दी जाएगी। समागम जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की चेयरमैन सेशन जज अर्चना पुरी, मेंबर सचिव मोहाली हरप्रीत कौर जीवन, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोहाली अमरिंदर सिंह शेरगिल, सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोनिका लाबा, प्रिंसिपल गिन्नी दुग्गल, प्रिंसिपल ऊषा महाजन भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed