{"_id":"60429a298ebc3e76a253dbc6","slug":"80-people-corona-infected-in-mohali-mohali-news-pkl4061552173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में 80 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में 80 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मोहाली। जिले में शुक्रवार को 80 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जिनमें से 56 लोग अकेले मोहाली शहर से हैं। इसके अलावा 17 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
डीसी ने लोगों को हिदायत दी है कि इस महामारी को हल्के में न लें। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और बार-बार हाथ धोना सुनिश्चित करें। जानकारी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। इसके साथ ही कोरोना से रिकवरी दर में भी गिरावट आई है, जो जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। मोहाली पंजाब के अति संवेदनशील जिलों में शामिल हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।
शुक्रवार को डेराबस्सी में तीन, ढकोली में नौ, घंडूआं में दो, खरड़ में चार, कुराली में चार, लालडू में दो और मोहाली शहरी क्षेत्र में 56 लोग संक्रमित हुए है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 20681 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 19429 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 864 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 388 लोगों की मौत हो चुकी है।