फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   80 lakhs cheated in the name of recruiting senior officers in Punjab Police, arrested the main accused

पंजाब पुलिस में सीनियर अफसर भर्ती करवाने के नाम पर ठगे 80 लाख, मुख्य आरोपी को दबोचा

Sat, 18 Sep 2021 01:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
80 lakhs cheated in the name of recruiting senior officers in Punjab Police, arrested the main accused
मोहाली। पंजाब पुलिस में सीनियर अफसर के पदों पर भर्ती करवाने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना फेज-1 की पुलिस ने सेक्टर-110 निवासी गुरजीत सिंह की शिकायत पर जगतार सिंह निवासी सेक्टर-4 पंचकूला और जसपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना फेज-1 के प्रभारी शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मुख्य आरोपी जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है। कई और नामों के खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल में आरोपियों ने उसे ही नहीं कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। आरोपियों ने उसे बताया था कि पंजाब पुलिस में सीनियर पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। उसके पंजाब में ऊपर तक बढ़िया लिंक हैं। ऐसे में उन्हें आसानी से उच्च पदों पर नौकरी दिला दे सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने उच्च संबंध होने के कई फोटो और अन्य चीजें भी दिखाईं। जिससे उसे लगा कि उनके ऊपर तक अच्छे संबंध हैं। इसके बाद उन्होंने उसे रकम का भुगतान कर दिया। यह रकम उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में आरोपियों को दी। पेमेंट लेेने के बाद कुछ दिनों तक आरोपियों ने उसका फोन उठाया। इसके बाद से उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया और न ही वह उसकी कोई सुनवाई कर रहे थे। उसने आरोपियों को कई मैसेज भी किए। इसके बाद उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस की ओर से पड़ताल करने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

कई लोगों के साथ कर चुके ठगी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने केवल एक व्यक्ति को ही इस तरह का लालच देकर ठगी का शिकार नहीं बनाया है। बल्कि वह कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना चुके हैं। इन आरोपियों द्वारा ठगे गए दो और लोग भी सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी शातिर हैं। पुलिस पड़ताल कर रही है कि आरोपी कहीं फर्जी सर्टिफिकेट या नियुक्ति पत्र तो तैयार नहीं करते थे। ऐसे में पुलिस द्वारा आरोपियों के ठिकानों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के बैंक खाते और प्रॉपर्टी की चल रही जांच
पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों से लेकर उनकी प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। जिससे पता चला सके कि आरोपियों ने ठगी की रकम कहां खर्च की है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर अन्य सभी चीजों की पड़ताल कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह बड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed