फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   80 boxes of illicit liquor recovered from the canter coming from Chandigarh, one under control

चंडीगढ़ से आया रहे कैंटर से अवैध शराब की 80 पेटी बरामद, एक काबू

Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
80 boxes of illicit liquor recovered from the canter coming from Chandigarh, one under control
मोहाली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और एक्साइज विभाग की ओर से चेकिंग के लिए स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को को नाके पर चंडीगढ़ से आ रहे एक कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से अवैध शराब की 80 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने कैंटर चालाक राजू निवासी जिला जालंधर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना फेज-11 के एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना फेज-11 की पुलिस और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर विकास बतेजा की टीम ने चेकिंग के लिए फेज-11 में एक स्पेशल नाका लगाया हुआ था। इस दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका। इसकी तलाशी में चंडीगढ़ में बनी दो कंपनियों की शराब की 80 पेटियां बरामद हुई। यह कुल मिलाकर 720 लीटर शराब बनती है। जब कैंटर चालक से इस बारे में पूछा तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाया और न ही कागजात दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अंदेशा है कि यह शराब चुनावों इस्तेमाल की जानी थी। बता दें कि चुनाव को लेकर मोहाली पुलिस द्वारा पूरे जिले में करीब 48 इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं और अब तक माजरी समेत सभी इलाकों में काफी मात्रा में शराब पकड़ी जा चुकी है। पुलिस ने कहा कि अभी चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed