{"_id":"685855dcb81d7d579004de5c","slug":"7992-lakhs-were-defrauded-from-the-company-by-sending-whatsapp-messages-in-the-name-of-md-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130416-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एमडी के नाम से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर कंपनी से 79.92 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एमडी के नाम से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर कंपनी से 79.92 लाख ठगे
विज्ञापन
मोहाली। मैनेजिंग डायरेक्टर के नाम का इस्तेमाल कर एक प्राइवेट कंपनी से करीब 79.92 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने कंपनी के एमडी के नाम का इस्तेमाल कर अकाउंट मैनेजर पर दबाव बनाया। इसके बाद उक्त रकम खाते में आरटीजीएस करवा ली। ठग उक्त रकम लेने के बाद भी बाज नहीं आए और उन्होंने कंपनी के अकाउंट मैनेजर से दोबारा एक करोड़ रुपये की मांग की। एकाउंट मैनेजर ने शक होने पर एमडी से संपर्क किया तब ठगी का खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की मोहाली साइबर क्राइम को शिकायत दी गई। पुलिस ने जांच के बाद अब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। पुलिस उस बैंक खाते को खंगाल रही है, जिस खाते में रुपये ट्रांसफर करवाए गए हैं।
मोहाली 3बी2 के रहने वाले सरताज सिंह बराड़ ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पैग्रो फ्रोजन फूड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी के अकाउंट मैनेजर संजीव वर्मा को कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में कहा गया था कि वह सरताज सिंह बराड़ बोल रहा है। किसी प्राइवेट कंपनी में बैठा है। उसे तुरंत 80 लाख रुपये की रकम इंडसइंड बैंक में (खाता नंबर दिया) में ट्रांसफर कर दो। अकाउंट मैनेजर संजीव वर्मा ने एमडी के नाम का मैसेज पढ़कर उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद 79.92 लाख रुपये का आरटीजीएस बनाकर बैंक को भेज दिया।
बैंक मैनेजर ने इस रकम को उनकी कंपनी के एक्सिस बैंक से अज्ञात व्यक्ति के इंडसइंड खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने दोबारा से उसी दिन एक करोड़ रुपये की दोबारा से ट्रांजेक्शन करने के लिए अकाउंट मैनेजर संजीव वर्मा को मैसेज भेजा। मैनेजर संजीव वर्मा ने सरताज सिंह बराड़ से इसकी पुष्टि के लिए संपर्क किया तो उन्होंने कोई भी मैसेज भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद पता चला कि कोई उनके नाम का इस्तेमाल कर कंपनी से रुपये ठग रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस को मामले की शिकायत दी।