{"_id":"611ad4038ebc3e42e17559c0","slug":"75th-independence-day-health-minister-hoisted-the-flag-and-saluted-the-parade-mohali-news-pkl4236386135","type":"story","status":"publish","title_hn":"75वां स्वतंत्रता दिवस : सेहतमंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75वां स्वतंत्रता दिवस : सेहतमंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
विज्ञापन
मोहाली। 75वां स्वतंत्रता दिवस वीआईपी सिटी में उत्साह से मनाया गया। जगह-जगह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित समारोह आयोजित किए गए। जिला स्तरीय आयोजन फेज 6 के शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में हुआ। जहां पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने ध्वजारोहण कर परेड से सलामी ली।
इस दौरान सेहतमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के प्रयास किए हैं। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए सरकार ने खिलाड़ियों को कांस्य पदक के लिए 2.51 करोड़ रुपये दिए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 13,000 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदल दिया गया है, हाल ही में जारी रैंकिंग में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बन गया है।
कोरोना वॉररियर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की गई मेहनत की सराहना की। मार्च पास्ट में पंजाब पुलिस के जवानों की चार टुकड़ियां शामिल हुईं। सरकारी कॉलेज फेज-6 एनसीसी की टुकड़ी ने भी परेड में हिस्सा लिया। इसके साथ ही पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर का एक ब्रास बैंड भी परेड में शामिल हुआ। विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी कर्मचारियों को उनकी मेहनत की लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीसी गिरीश दयालन व एसएसपी सतिंदर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित
मोहाली के फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहां सरकारी कॉलेज के 30 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कैडेट्स की ओर से शानदार परेड मार्च देने पर स्वास्थ्य मंत्री को सम्मानित किया। सरकारी कॉलेज के एनसीसी हेड लेफ्टिनेंट सुखविंदर सिंह, गर्ल्स कैडेट सीनियर जैसमिन कौर, बॉयज कैडेट सीनियर तेजवीर और अंडर ऑफिसर तुषार व अन्य कैडेट्स की ओर से की गई परेड के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेक्टर- 68 में लोगों को मिठाई बांटी
समाजसेवी रंजना मिश्रा ने मोहाली के सेक्टर- 68 में रहने वाले महिलाओं और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिठाई बांटी। रंजना मिश्रा ने बताया कि देश के हर व्यक्ति के लिए आज का दिन गर्व का दिन है। उन्होंने आम लोगों को संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस को घरों में बैठकर एक छुट्टी के दिन जैसे नहीं बिताना चाहिए कुछ ऐसे करना चाहिए जिससे इस आजादी को और महसूस किया जा सके। एक समाजसेवी होने के नाते मैंने और मेरे परिवार ने चंडीगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों की ओर से लगाए खूनदान कैंप में हिस्सा लेकर परिवार सहित खूनदान किया।
देश के शहीदों को किया नमन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रांगण में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। बोर्ड चेयरमैन प्रो. योगराज ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चेयरमैन ने बोर्ड पर वित्तीय मुश्किलें न आने देने का भरोसा दिया। उन्होंने देश के शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण समारोह में चेयरमैन के साथ वाइस चेयरमैन दविंदर भाटिया, सचिव ईशा कालिया, बोर्ड के संयुक्त सचिव व उप सचिव भी थे। सभी ने बोर्ड के मुलाजिमों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।