फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   75 cases of dengue were reported in Mohali district, no one died, samples of 188 were taken

मोहाली जिले में डेंगू के 75 केस आए सामने, किसी की मौत नहीं, 188 के सैंपल लिए

Wed, 10 Nov 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
75 cases of dengue were reported in Mohali district, no one died, samples of 188 were taken
मोहाली। जिले में जिला प्रशासन के प्रयासों के बावजूद भी डेंगू के केस कम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को डेंगू संदिग्ध 188 लोगों के सैंपल लिए गए और इनमें से 75 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से 15 मरीज बाहरी जिलों के हैं। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि जिले में अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 3368 हो गई है, जबकि 33 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें, साथ ही घरों में सफाई रखें, ताकि डेंगू को मात दी जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में गत एक महीने से डेंगू का संकट गहराया हुआ है। औसतन हर रोज करीब 50 से अधिक मरीज आ रहे हैं। मोहाली डेंगू केसों के मामले में पंजाब के टॉप 5 जिलों में चल रहा है। इससे जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नजर रखने के लिए विभाग के एक सीनियर अधिकारी को तैनात किया है। उन्होंने पूरे जिले में जाकर स्थिति का जायजा लिया है। कई जगह गंदगी समेत कई खामियां भी मिली हैं। जिन्हें सुधारने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। वही, पिछले पांच दिनों में डेंगू के 416 केेस आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू मरीजों का अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। रोजाना कम से कम दो लीटर तरल पदार्थों का सेवन करना होगा। इसमें नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस का पानी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed