फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   719 Kanal Panchayati land was freed from illegal possession

719 कनाल पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा

Thu, 19 May 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
719 Kanal Panchayati land was freed from illegal possession
नयागांव (मुल्लांपुर)। गांव कंसाला में पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने 719 कनाल 12 मरले पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़वा कर पंचायत के हवाले किया है। जमीन की मौजूदा कीमत करीब 300 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस जमीन पर अवतार सिंह बल एवं गांव के ही भगत सिंह पर अवैध कब्जा करने के आरोप हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने 31 मई तक पंचायती जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए समय दिया है। मुख्यमंत्री ने 31 मई के बाद सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर खर्चा एवं पर्चा दोनों ही लगाए जाने का संदेश दिया था। इस मुहिम के तहत बुधवार को गांव कंसाला से पंचायती जमीन पर कब्जा छुड़ाया गया। गांव के सरपंच गगनदीप सिंह ने कहा कि काफी समय से इस जमीन पर दो लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इनमें से एक आरोपी पंजाब के एक पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत सलाहकार का आदमी बताया जा रहा है। उनकी तरफ से फोन पर धमकियां भी दी जा रही हैं। सरपंच ने मौके पर विधायक एवं डीएसपी अमरप्रीत सिंह से सुरक्षा की गुहार लगाई। इस पर डीएसपी अमरप्रीत ने सुरक्षा का भरोसा दिया। इस मौके पर खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह, नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज, बीडीपीओ विनोद जोशी, डीएसपी अमरप्रीत सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed