फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   7 died due to corona and record 931 people infected in Mohali

कोरोना संकट गहराया : मोहाली में महामारी से सात की मौत, रिकॉर्ड 931 लोग हुए संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 01:49 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
7 died due to corona and record 931 people infected in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को जहां सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई, वहीं कोरोना काल में अब तक रिकॉर्ड 931 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वालेेे लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सात हजार पाकर कर 7171 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हुए हैं। एक तरफ जहां अस्पताल में बिस्तरों का इंतजाम है, वहीं दूसरी ओर यहां पर ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कोविड ड्यूटी में तैनात सभी मुलाजिम हर समय लोगों की सेवा में हाजिर हैं। मेडिकल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करके कोई भी जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को जिन सात लोगों की कोरोना से मौत हुई है, प्रशासन की ओर से उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। हालांकि संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से 65, ढकोली से 21, लालड़ू से 16, बूथगढ़ से 21, घडुआं से 39, खरड़ से 190, कुराली से 40 और अकेले मोहाली से 350 केस सामने आए हैं। जबकि 749 लोग तंदुरुस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अब संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। शहरी एरिया के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस महामारी को हलके में नहीं लिया जा सकता। जिन लोगों को भी खांसी, जुकाम या बुखार आदि है, वह लोग अपना कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं, जिससे इस महामारी को मात दी जा सके। जिले में अब तक कोरोना के 39247 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 31552 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 7171 है और 524 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed