फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शिवरात्रि की मेन न्यू मोहाली और नयागांव

शिवरात्रि की मेन न्यू मोहाली और नयागांव

Tue, 05 Mar 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि की मेन न्यू मोहाली और नयागांव
भोले के दीदार के लिए सुबह से ही मंदिरों में जुटे भक्त
विज्ञापन

पूरे मोहाली जिले में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई शिवरात्रि
फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाए गए थे मंदिर, पुलिस भी रही तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। लोगों ने भोले नाथ के दीदार के लिए लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान मंदिरों की शोभा भी देखते ही बन रही थी। मंदिरों को फूलों और लड़ियों से सजाया गया था। इतना ही नहीं मंदिरों, मार्केटों और अन्य स्थानों पर लोगों ने दूध व फलों के लंगर लगाए। साथ ही महिलाओं की संकीर्तन मंडलियों ने अपने कीर्तन से भक्तों ने निहाल किया। कई मंदिरों में भजन गायकों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। रात को मंदिरों में चार प्रहर की पूजा हुई। शिवरात्रि को लेकर शहर के सभी मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
फेज एक स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। सुबह मंदिर में हवन यज्ञ हुआ जिसमें मंदिर कमेटी और महिला संकीर्तन मंडली के अलावा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पूरा दिन मंदिर से लेकर मुख्य सड़क तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

फेज 11 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा की वो जलाभिषेक किया। फेज चार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में प्रसिद्ध भजन गायक अमन ने अपने भजनों से भगवान शिव का गुणगान किया और सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेज 3बी2 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। शाही माजरा स्थित श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर में सुबह पूजा पाठ के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया है। श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान ङ्क्य वैद, पार्षद अशोक झा, मंदिर कमेटी के प्रधान रामकुमार शर्मा शाही माजरा, आचार्य इंद्र मनी जी महाराज समेत शहर की कई शख्सियतें शामिल हुईं। समागम के दौरान दूध वह भांग का लंगर भी लगाया गया।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज नौ स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। सनी एनक्लेव स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। मंदिर कमेटी की ओर से सुबह से ही दूध व फलों का लंगर शुरू कर दिया गया था। फेस छह स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, फेस दो स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, फेज छह स्थित श्री काली माता मंदिर, फेस नौ स्थित दोनों श्री शिव मंदिर, फेज 10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर 68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, गांव मटोर स्थित श्री शिव मंदिर और प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर के अलावा शहर के अन्य फेजों और सेक्टरों में भी स्थित मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाई मनाई गई।

मां अन्नपूणा सेवा समिति ने मनाई शिवरात्रि
महाशिवरात्रि का पर्व फेज-पांच के पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मां अन्नपूर्णा सेवा समिति मोहाली एवं गोग्रास सेवा समिति मोहाली ने दूध का लंगर लगाया था । इस मौके पर अनिता जोशी ने शिवरात्रि पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बृज मोहन जोशी समेत इलाके के कई भक्त हाजिर थे।

-------------------

यहां निकाली गई शिवजी की झांकी
नयागांव। सेक्टर-12 चंडीगढ़ स्थित श्री हरि मंदिर से लेकर पीजीआई कैंपस की पूरी परिक्रमा करते हुए भगवान शिव की झांकी निकाली गई। भगवान शिव की झांकी के दौरान भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाए। इस दौरान लोगों ने शिव झांकी परिक्रमा करने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में उपस्थित श्री हरि मंदिर समिति के चेयरमैन अरुण यादव, प्रेसिडेंट दिनेश कुमार, वाइस प्रेसिडेंट सतबीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी भूरम सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजमल ठाकुर, कैशियर चमन सिंह, ऑडिटर डीबी थापा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed