फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली को अपराध मुक्त बनाने के लिए बनाई नई रणनीति

मोहाली को अपराध मुक्त बनाने के लिए बनाई नई रणनीति

Fri, 15 Feb 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
मोहाली को अपराध मुक्त बनाने के लिए बनाई नई रणनीति
रिहायशी एरिया और मार्केट्स में रखे चौकीदार, किरायेदारों की करवाएं वेरीफिकेशन
विज्ञापन

- वीआईपी जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए एसएसपी ने बनाई रणनीति
- पहली बार मीडिया से रूबरू होकर बताई भविष्य की योजनाएं
- जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में भी किए जाएंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वीआईपी जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए नए एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। पहले चरण में उन्होंने रिहायशी इलाके के लोगों व मार्केट्स के दुकानदारों से अपील की कि वह अपने एरिया में मिलकर चौकीदार रखें जबकि पुलिस अपनी कार्रवाई करती रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों में रखे किरायेदारों या पीजी की पुलिस वेरीफिकेशन करवाए। इसके अलावा खुद भी अपने स्तर पर किराये पर रखे लोगों की वेरीफिकेशन करें। इसके लिए उन्होंने कुछ तरीके बताए हैं जोकि लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे। वह वीरवार को एसएसपी ऑफिस में पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मोहाली से उनका नाता काफी पुराना है। वह इससे पहले शहर में डीएसपी व एसपी की कमान संभाल चुके हैं। उनकी कोशिश यही है कि हर जरूरतमंद को इंसाफ मिले। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी व्यक्ति से कहीं धक्का हो रहा है, वह उनसे आकर तुरंत मिले। वह सुबह से शाम तक अपने ऑफिस में ही लोगों के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नशों की मुक्ति के लिए भी पुलिस काम करेगी।
---बॉक्स
जल्दी ही करेंगे पब्लिक मीटिंग
एसएसपी ने कहा कि जब पुलिस और आम जनता के संबंध बेहतर होंगे तो अपराधों पर काफी हद तक आसानी से नकेल सकी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही सेक्टर वाइज जाकर लोगों से मीटिंग करेंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही उनका हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। वह, पहले भी ऐसे प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन

---बॉकस
मकान मालिक को ऐसे करनी होगी वेरीफिकेशन
एसएसपी ने बताया की जब मकान मालिक थोड़ा सक्रिय हो जाएंगे तो अपराधी किस्म के लोग शहर में नहीं रह पाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह एक तो खुद थानों में जाकर वेरीफिकेशन करवाएं। इतना ही नहीं मकान मालिक को घर में एक रजिस्टर लगाना होगा जिसमें किराये पर रखे सारे लोगों का रिकॉर्ड रखना होगा। उनसे बाकायदा आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की फोटो कापी लेनी होगी। किराये पर रहने वाले लोगों की खुद विभिन्न एंगलों से फोटो करनी होगी। उनकी शरीर की पहचान को नोट करना होगा। इसके अलावा किरायेदारों के नजदीकी रिश्तेदारों का भी पता और फोन नंबर लेकर रखने होंगे। इसके बाद किरायेदारों के दिए किसी करीबी रिश्तेदार के पते पर सौ से डेढ़ सौ रुपये तक का मनीआर्डर करके देखें। अगर यह प्रक्रिया लोग अपना लेते हैं तो अपराधी किस्म के लोग शहर में टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई किरायेदार दस्तावेज नहीं देता है तो इस बारे में पुलिस को शिकायत दें ताकि पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बॉक्स
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
एसएसपी भुल्लर ने कहा जब ट्रैफिक नियम टूटते हैं तो उसके बाद ही ज्यादातर सड़क हादसे होते हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियमों की पालना करने को यकीनी बनाया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आादेश दिए जा चुके हैं।
---बॉक्स
गांवों में लगेंगे ठीकरी पहरे
गांवों में जल्दी ही ठीकरी पहरे लगेंगे। इसमें गांव के बुजुर्ग और युवा मिलकर काम करेंगे। इस प्रयास से भी काफी हद तक अपराधों से छुटकारा लोगों को मिल पाएगा। उन्होंने इसका आगाज भी हो चुका है।

---बॉक्स
फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर भी होगी कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि जिन ट्रैवल एजेंटों को प्रशासन से मान्यता नहीं मिली है और फर्जी तरीके से लोगों को लूट रहे हैं, ऐसे लोगों की अब खैर नहीं। जल्दी ही ऐसेे ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिस की अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने साफ किया कि लोगों को इंसाफ के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed