फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का मामला पहुंचा गवर्नर के द्वार

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का मामला पहुंचा गवर्नर के द्वार

Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का मामला पहुंचा गवर्नर के द्वार
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का मामला पहुंचा गवर्नर के द्वार
विज्ञापन

खरड़ से आप के विधायक ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
बोले, मेट्रो ट्राइसिटी की जरूरत, इस प्रोजेक्ट पर दोबारा विचार किया जाए
आप मेट्रो प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करवाने के लिए करेगी संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
केंद्र सरकार की एडवाइजरी कमेटी द्वारा ट्राइसिटी में प्रस्तावित मेट्रो रेल के प्रोजेक्ट को बंद करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। इस मामले में खरड़ से आम आदमी पार्टी के विधायक कंवर संधू ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शनिवार को इस मामले में पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की। साथ ही उन्हें मेट्रो रेल के प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर के जरूरी है। इससे ट्राइसिटी के लोगों को ही फायदा होगा।
फेज-पांच स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस में कंवर संधू ने कहा कि वह करीब 1994-95 से मेट्रो रेल के प्रोजेक्ट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब को पूछे बिना इस प्रोजेक्ट संबंधी कोई फैसला नहीं होना चाहिए था। उन्होंने बताया कि अब शहर में आबादी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब मेट्रो शहर की जरूरत है। इस पर अमल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सांसद किरण खेर पर भी कसा तंज
आप विधायक ने इस दौरान चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद किरण खेर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सांसद किरण खेर कह रही हैं कि इसकी जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि किरण तो चंडीगढ़ से बेखबर हैं। वह तो मुंबई में रहती हैं। उन्हें क्या पता की ट्राईसिटी को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की जरूरत है या नहीं। विधायक ने कहा कि मेट्रो का फायदा सिर्फ चंडीगढ़ को नहीं बल्कि पंचकूला, बद्दी, कुराली, खरड़ सहित कई जगहों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो को चलाकर ही रहेंगे
विधायक का कहना है की जो लोग रोजाना चंडीगढ़ में आने के लिए कई किलो मीटर बसों व अपने वाहनों पर जान जोखिम डालकर सफर करते हैं। मेट्रो से उन्हें एक सेफ पैसेज मिलेगा और उनका जीवन आसान होगा। प्रोजेक्ट को बंद करने का विरोध आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध किया जाएगा। इसको एक जनआंदोलन बनाया जाएगा।


हलका नहीं छोड़ा, किसी को ऐसी स्थिति पैैैदा न हो
इस दौरान जब पत्रकारों ने पूछा कि उन्होंने कई महीनों से अपना हलका छोड़ा हुआ था। साथ ही विदेेश दौरे पर थे। इसके जवाब में कंवर संधू ने कहा कि उन्होंने हलका नहीं छोड़ा था। बल्कि स्थिति ऐसी बन गई थी कि उन्हें विदेश जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके नौजवान बेेटे की मौत हो गई थी। उसकी शादी को दो साल हुए थे। ऐसे में विदेश में उसके काम व बहू के लिए सारे इंतजाम उन्हें ही करने थे। उन्होंने कहा कि अब मैं वापस आ गया हूं। साथ ही लोगों की सेवा में जुट गया हूं। उन्होंने कहा कि जिस स्थिति में मैं विदेश गया था। वैसी स्थिति किसी के लिए पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed