फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   6 people betting arrested, 22 mobile phones and one laptop recovered

सट्टा लगवा रहे 6 लोग गिरफ्तार, 22 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद

Tue, 16 Nov 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
6 people betting arrested, 22 mobile phones and one laptop recovered
जीरकपुर। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सट्टा लग रहा था। मोहाली पुलिस ने सट्टा लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गोरखधंधा यहां की एक सोसायटी के एक फ्लैट में चला रहे थे। जहां से पुलिस ने रेड कर आरोपियों को काबू कर उनसे 22 मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ खरड़ की ओर से की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ के सदस्य खरड़ मुख्य मार्ग पर स्थित गोपाल स्वीट्स शॉप के नजदीक मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि धर्मवीर कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार, राज कुमार उर्फ बंसी लाल निवासी हरीपुर हिंदुआं कॉलोनी सिरसा, विशाल कुमार निवासी गांव शाहपुर बैगा सिरसा और सोनू निवासी सरदूलगढ़ जिला मानसा मोतिया सिटी में एक फ्लैट लेकर सट्टे का धंधा चला रहे हैं।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ मोहाली के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021 में चल रहे मैचों पर सट्टा लगवाते थे। वह लंबे समय से इस गोरखधंधे में जुड़े हैं। इससे पहले भी आरोपी अन्य राज्यों में गिरोह चलाते थे, लेकिन अब कुछ समय से वह जीरकपुर में बैठकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ में अपना गोरखधंधा चला रहे थे। आरोपी यहां से आने वाली कमाई को फाइनांस के कार्य में लगाते थे। आरोपी धर्मवीर जो इस गिरोह का सरगना है ने सट्टे की कमाई से उक्त फ्लैट की खरीद भी की हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed