{"_id":"683770937d5bd8a1d00636f4","slug":"520-grams-of-heroin-and-220-boxes-of-liquor-seized-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129551-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 520 ग्राम हेरोइन और शराब की 220 पेटी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 520 ग्राम हेरोइन और शराब की 220 पेटी पकड़ी
विज्ञापन
ढकोली। पुलिस ने एक युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत कार्रवाई कर नशे की खेप बरामद की है। जिसमें एक मामले में 520 ग्राम हेरोइन और दूसरे में शराब की 220 पेटी पकड़ी हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि एसएचओ सिमरजीत सिंह की टीम ने एक आरोपी बलराज सिंह निवासी गांव मल मोहरी जिला तरनतारन को गिरफ्तार किया था। इसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड में पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो ओर नशा तस्करों को 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपियों में गुरभेज सिंह और सुखवीर सिंह दोनों निवासी गांव नोरंगाबाद जिला तरनतारन निवासी हैं।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी कर ढकोली से ट्रक (कैंटर) चालक को गिरफ्तार कर कैंटर से शराब की 220 पेटियां लंडन प्राइड और जन्नत संतरा फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली बरामद की हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उदय भान निवासी गांव सारंगपुर जिला अंबाला निवासी है।