{"_id":"5c8963a6bdec221465558071","slug":"51552507814-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में पीजी और होटलों में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में पीजी और होटलों में दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने खरड़ में पीजी व होटलों में दी दबिश
पीजी केंद्रों में रह रहे व्यक्तियों के पहचानपत्र किए चेक
खरड़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस तथा सिविल प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ चुका है। प्रशासन द्वारा सड़कों के किनारे लगे राजनीतिक पार्टियों के साइन बोर्डों तथा बैनर आदि को उतारा जा रहा है जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जगहों समेत पीजी, होटलों आदि की चेकिंग शुरू कर दी गई है। बुधवार को खरड़ के डीएसपी दीप कमल, डीएसपी राजन परमिंदर सिंह, डीएसपी सोहन सिंह संधू तथा डीएसपी जरनैल सिंह समेत थाना बलौंगी के एसएचओ योगेश कुमार तथा थाना सदर खरड़ के एसएचओ अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सन्नी एनक्लेव खरड़, बड़माजरा, बलौंगी तथा जुझार नगर आदि में चल रहे पीजी केंद्रों तथा होटलों की चेकिंग की और पीजी केंद्रों में रह रहे समूह व्यक्तियों के पहचानपत्र चेक किए। होटल मालिकों को सख्त हिदायत दी कि होटल में जो भी व्यक्ति ठहरता है उसकी पूरी शिनाख्त करके ही कमरा दिया जाए।
फोटो कैप्शन- पीजी व होटलों की चेकिंग संबंधी दिशा निर्देश देते पुलिस अधिकारी।