{"_id":"5c7ade5fbdec22738b6afb69","slug":"51551556191-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकोली के विलिंटन सोसाइटी में आयोजित बैठक में एसएचओ ने लोगों की समस्याएं सुनी 20-43-27","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकोली के विलिंटन सोसाइटी में आयोजित बैठक में एसएचओ ने लोगों की समस्याएं सुनी 20-43-27
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग बोले- वे संदिग्ध लोगों की लिस्ट बनाकर देंगे, उनकी वेरिफिकेशन हो
आरडब्ल्यूए की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक, एसएचओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। ढकोली स्थित विलिंटन सोसायटी में यहां रहने वालों के पुलिस वेरिफिकेशन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई। इसमें आठ सोसायटियों (दशमेश, बसंत बिहार फेस-वन, कामधुने, गुरुनानक एनक्लेव, सॉलीटेयर डिवाइंस, गुलमोहर ट्रेंड, विलिंटन, मोतिया हाइट्स) के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता उर्वा के प्रधान केआर शर्मा ने की।
ढकोली थाना के एसएचओ दलबीर सिंह भिंडर से आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांग है कि वे कुछ संदिग्ध लोगों का लिस्ट बनाकर देंगे, जिनकी जांच होनी चाहिए। वहीं दशमेश एनक्लेव निवासी राजेश पठानिया ने एसएचओ से कहा कि आठों सोसायटियों के आसपास झुग्गियां हैं। इनमें रहने वाली महिलाएं सोसायटियों में काम करती हैं, इनकी भी पुलिस वेरिफिकेशन होनी चाहिए। एसएचओ ने आश्वस्त किया कि सोसायटी वालों को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की जहां भी जरूरत होगी पुलिस उनके साथ है। एसएचओ ने कहा कि वह कोशिश करेंगे की ढकोली एरिया में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। इसके अलावा रेहड़ी-फड़ी वालों की भी वेरिफिकेशन की लोगों ने मांग की। इस मौके पर दशमेश से राजेश पठानिया और सुरेश पठानिया, विनोद शर्मा, विलिंटन से हिमांशु, बीएस पवार, गुलमोहर ट्रेंड से केआर शर्मा और कर्मजीत सिंह, रमेश धीमान व कामधेनु से कर्नल कृष्ण कुमार सबरवाल, गुरुनानक एनक्लेव से सतीश शर्मा, मोतिया हाइट्स से नीरज वर्मा व कमलेश जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।