{"_id":"5c65cfcabdec22105574f179","slug":"51550176202-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लू से शामपुर में एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लू से शामपुर में एक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से शामपुर में व्यक्ति की मौत
टेलर का काम कर परिवार को पाल रहा था दिव्यांग
मोहाली। वीआईपी जिले में भी स्वाइन फ्लू अपना कहर मचा रहा है। जीरकपुर और डेराबस्सी के बाद अब गांव शामपुर में भी स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक दिव्यांग था। साथ ही टेलर का काम कर अपने परिवार को पाल रहा था। वहीं, इसके बाद सेहत विभाग हरकत में आया है। वहां पर स्पेशल मुहिम चलाई जा रही है।
सर्दी बढ़ने के साथ ही पूरे पंजाब में स्वाइन फ्लू ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर सेहत विभाग गंभीर है। मोहाली समेत कई जिलों को स्पेशल जोन में रखा गया है। रोजाना इस संबंधी रिपोर्ट ली जाती है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों को कहा गया है कि स्वाइन फ्लू से जुड़ा कोई भी केस उनके पास आता है तो इस बारे में तुरंत उन्हें सूचना दी जाए। वहीं, सेहत विभाग ने लोगों को भी ऐसे मौसम से बचने की नसीहत दी थी। जिक्रयोग है कि इससे पहले मोहाली के साथ लगते गांव जंडपुर में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जोकि हिमाचल प्रदेश स्थित अपने गांव से आया था। वहां उसे खांसी और बुखार हो गया था। वह पीजीआई में भर्ती हुआ था। वहीं पर उसकी मौत हो गई थी।