फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जगदीश भोला का गहरा रिश्ता

जगदीश भोला का गहरा रिश्ता

Thu, 14 Feb 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
जगदीश भोला का गहरा रिश्ता
मोहाली से है जगदीश भोला का गहरा रिश्ता
विज्ञापन

- फेज-10 में भोला की आलिशान कोठी
- कोठी को ईडी ने काफी समय पहले अटैच कर दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीबीआई की अदालत द्वारा करोड़ों के ड्रग तस्करी केस के दोषी जगदीश सिंह भोला का मोहाली शहर से भी गहरा रिश्ता है। फेज-10 के प्राइम एरिया में भोला की शानदार कोठी है। इसके अलावा कांसल व अन्य एरिया में फार्म हाउस हैं जोकि कुछ साल पहले इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) द्वारा ड्रग तस्करी से जुड़े मामले के बाद अटैच कर दिए गए थे। अब कोठी पूरी तरह से बंद पड़ी है। कोठी के बाहर विभिन्न कोर्ट के नोटिस लगे हुए हैं लेकिन अब कोई वहां रहता नहीं है। लोग अपने वाहन आदि पार्क कर निकल जाते हैं।
बॉकस
2004 में भुक्की समेत पकड़ा गया था
भोला पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर था। 2004 में उसे पहली बार भुक्की के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि इसके बाद वह इस काम में फंसता ही चला गया।
विज्ञापन

---बॉक्स
अदालत ने सुनाई सजा, बाहर बहनों का रो-रो कर बुरा हाल
जब सीबीआई की अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई, उस दौरान दोषियों के पारिवारिक मेंबर अदालत के बाहर थे। इस दौरान जैसे ही मनप्रीत की बहनों को पता लगा कि उसके भाई को सजा हुई है, उन्होंने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। वहीं, आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने उनके भाई को गलत तरीके से इस केस में फंसाया है। उनकी वकील शैली शर्मा ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
भोला के वकील ने कहा- जाएंगे हाईकोर्ट
भोला के वकील संजीव आहूजा ने कहा कि वह अदालत द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि हाईकोर्ट से भोला को राहत मिलेगी।
---बॉक्स
अटैच कोठी को भेज दिया कुर्की का नोटिस
कुछ माह पहले मोहाली नगर निगम ने फेज-10 स्थित जगदीश भोला की कोठी के बाहर कुर्की का नोटिस चिपका दिया था। साथ ही कहा था कि वह तुरंत प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें, वरना उनका मकान अटैच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed