फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   स्कूलों में बेहतर काम की प्रशंसा, अध्यापक सम्मानित

स्कूलों में बेहतर काम की प्रशंसा, अध्यापक सम्मानित

Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बेहतर काम की प्रशंसा, अध्यापक सम्मानित
सरकारी स्कूलों में बेहतर काम करने वाले अध्यापक सम्मानित
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से कराया गया समागम
स्कूल शिक्षा के सचिव कृष्ण कुमार ने बेहतर सेवाओं के लिए प्रदान किए प्रशंसा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों, मुख्य अध्यापकों व सब्जेक्ट टीचर्स को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा के कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार ने बेहतर सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल्स, टीचर्स व मुख्य अध्यापकों की मेहनत से ही राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीचर्स आने वाले दिनों में अपने प्रयासों को और तेज करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल परवीन कुमार भैणी महाराज जिला बरनाला, प्रिंसिपल सतीश कुमार डंगर खेड़ा ढाणी जिला फाजिल्का, प्रिंसिपल जसबीर कौर जैतो सुरजा जिला गुरदासपुर, प्रिंसिपल बलविंदर कौर, बटाला गुरदासपुर, प्रिंसिपल निर्मल सिंह बस्सी जलाल होशियारपुर, प्रिंसिपल जतिंदर सिंह बस्सी कलां जिला होशियारपुर, प्रिंसिपल सोनिका होशियारपुर, प्रिंसिपल हरप्रीत सिंह गिद्दरविंडी जिला लुधियाना, प्रिंसिपल मंजू छबडवाल होशियारपुर, जसवीर सिंह प्रभारी सिंडिक जिला होशियारपुर, कृष्ण लाल विज्ञान मास्टर फाजिल्का को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा तेजिंदर सिंह हिंदी मास्टर फिरोजपुर, जगजीत सिंह पंजाबी मास्टर जिला फिरोजपुर, कमलजीत कौर साइंस मिस्ट्रेस श्री मुक्तसर साहिब, विक्रमजीत सिंह साइंस मास्टर मंडी हरजीराम मलौत, बलविंदर कौर साइंस मिस्ट्रेस घुमारा जिला श्री मुक्तसर साहिब, गगनदीप सिंह विज्ञान मास्टर गुमजल जिला फाजिल्का, हरपाल सिंह विज्ञान मास्टर किक्करखेड़ा जिला फाजिल्का, सोहन सिंह एसएलए जिला, फाजिल्का, अलीशा चौधरी गणित राजपुरा टाउन जिला पटियाला, निमरत पाल कौर पंजाबी मित्र कोट बाबा दीप सिंह अमृतसर, हरदर्शन सिंह आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर भोखरा जिला बठिंडा को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक प्रशिक्षण जरनैल सिंह कालेके, सुरेखा ठाकुर एएसपीडी, राजेश जैन, निर्मल कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed