{"_id":"641f149d0e93abff6a0c5ec4","slug":"50-new-mining-sites-will-start-in-punjab-mohali-news-c-16-1-pkl1058-97496-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाब में सस्ते दामों पर रेत मुहैया करवाने के लिए 50 नई खनन साइटें होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाब में सस्ते दामों पर रेत मुहैया करवाने के लिए 50 नई खनन साइटें होंगी शुरू
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की अगुवाई में शनिवार को हुई मीटिंग में फैसला लिया गया
सभी खनन साइटों पर 5.50 रुपये प्रति घन फुट के हिसाब से लोगों को मिलेगा रेत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के लोगों को सस्ते दामों पर रेत मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही 50 नई सार्वजनिक खनन साइटें शुरू करने जा रही है। यह फैसला शनिवार विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लिया गया। इन सभी खनन साइटों पर 5.50 रुपये प्रति घन फुट के हिसाब से रेत मुहैया करवाया जाएगा। वहीं, सरकार अब नियमित रूप से लोगों से फीडबैक लेगी। ताकि सार्वजनिक खनन साइटों को लोगों के लिए और फायदेमंद बनाया जा सकें।
विभाग के मुताबिक इस समय राज्य में 32 सार्वजनिक साइटें चल रही हैं। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को काफी फायदा हुआ है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। इन सार्वजनिक खनन साइटों से जहां आम लोगों को सस्ते रेटों पर रेत मिल रहा है। जबकि इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लोगों को रोजगार मिला है। मंत्री ने बताया हाल ही में कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई खनन नीति के अनुसार विभाग हर 15 दिन बाद वाणिज्यिक खनन साइटों के क्लस्टरों के लिए निविदाएं भी जारी की जाएंगी। विभाग की ओर से 21 मार्च को 14 क्लस्टरों के लिए निविदाएं जारी की थीं। अगले तीन माह में सरकार की ओर से करीब 100 क्लस्टरों के लिए निविदाएं मांगी जाएंगी। बैठक में प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरेक्टर डीपीएस खरबंदा, जिला खनन अधिकारी उपस्थित थे।