फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 lakh rupees defrauded in the name of selling land, case registered

Mohali News: जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Mon, 18 May 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees defrauded in the name of selling land, case registered
मोहाली/जीरकपुर। जमीन की खरीद-फरोख्त करने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना जीरकपुर पुलिस ने हरविंदर सिंह, नितिन और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी मोहाली के आदेश पर की गई है। शिकायतकर्ता रवि बंसल और निशा गुप्ता, निवासी सेक्टर-18सी चंडीगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गुरमीत कौर पत्नी हरविंदर सिंह ने खुद को 560 वर्ग गज जमीन की मालकिन बताकर उनसे 3.41 करोड़ रुपये में सौदा किया। आरोपियों ने बयाने के तौर पर 50 लाख रुपये ले लिए, जिनमें से 10 लाख रुपये गुरमीत कौर के खाते में और 40 लाख रुपये नितिन के खाते में ट्रांसफर करवाए गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब वे कुछ दिन बाद जमीन देखने पहुंचे तो मौके पर नॉट फॉर सेल का बोर्ड लगा मिला। बोर्ड पर लिखे नंबर पर संपर्क करने पर नितिन ने कहा कि उसने यह जमीन किसी को नहीं बेची है। इसके बाद पीड़ितों को ठगी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच डीएसपी जीरकपुर स्तर पर की गई। जांच के दौरान सामने आया कि जिस जमीन का सौदा किया गया, वह गुरमीत कौर के नाम पर थी ही नहीं। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन नितिन के नाम मिली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हरविंदर सिंह ने अपने परिचित प्रॉपर्टी डीलरों के माध्यम से पहले खुद नितिन से जमीन का बयाना किया और बाद में उसी जमीन का महंगे दाम पर आगे सौदा कर दिया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जमीन के नाम पर तैयार किए गए कुछ दस्तावेजों और बैंक खातों को लेकर भी संदेह है। नितिन ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया कि उसके नाम से फर्जी दस्तावेज और बैंक खाता तैयार किया गया और संबंधित खाते से उसका कोई संबंध नहीं है। डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी मोहाली ने एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दी। पुलिस ने मामले की अगली जांच बलटाना चौकी इंचार्ज एसआई हरजिंदर सिंह को सौंप दी है। साथ ही प्रॉपर्टी डीलरों राम चंद्र फोगाट, नीरज, शिवम और राठौर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed