{"_id":"5f1b3e808ebc3e638150ab57","slug":"50-lakh-rupees-cheated-by-friend-case-registerd-mohali-news-pkl382474544","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से धोखाधड़ी कर ठगे 50 लाख रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त से धोखाधड़ी कर ठगे 50 लाख रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। करीब बीस साल पुराने एक दोस्त ने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए 50 लाख रुपये उधार लिए थे। लेकिन काफी समय से व्यक्ति अपने दोस्त को पैसे वापस नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं उसने पीड़ित को यहां तक धमकियां दे डाली कि अगर पैसे मांगे तो वह सुसाइड कर लेगा। जिसके चलते चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति परेशान है।
इस सबंधी पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी फेज-1 निवासी बलबीर सिंह पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं, जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
इस संबंधी चंडीगढ़ सेक्टर-20 निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बलबीर उसका दोस्त अच्छा था। उसने कहा था कि अपनी बेटी को विदेश भेजना है और बैंक खाते में अपना फंड शो करने के लिए पैसे की जरूरत है। हमारे दोनों परिवारों में रिश्ते भी अच्छे थे तो इसलिए अपने दोस्त बलबीर की मदद कर दी थी। लेकिन बलबीर ने उसे पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद उसने प्रदीप को एक एफिडेेविट लिखकर कर पकड़ा दिया कि वह चिंता न करे उसने लिखकर दे दिया है और वह एक निश्चित समय अवधि में पैसे वापस कर देगा।
विज्ञापन
लेकिन जो तारीख उसने दी थी उसको भी बलबीर ने पैसे वापस नहीं किए। वहीं, अब उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया था और उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इससे आहत होकर उन्होंने इस संबंध में एसएसपी मोहाली को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदीेप की शिकायत पर बलबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जब पुलिस ने कार्रवाई की तो पता चला कि आरोपी बलबीर फरार चल रह है। पुलिस की ओर से आरोपी बलबीर की तलाश की जा रही है।