फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 lakh gold jewelery was purchased and gave 48 lakh check that bounced, case filed against couple

50 लाख के सोने के गहने खरीदकर दिए 48 लाख के चेक बाउंस, दंपती पर केस दर्ज

Thu, 25 Feb 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
50 lakh gold jewelery was purchased and gave 48 lakh check that bounced, case filed against couple
जीरकपुर। पुलिस ने एक ज्वेलर की शिकायत पर वीआईपी रोड निवासी दंपती के खिलाफ गहने खरीदकर दिए गए चेक बाउंस होने और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दंपती ने ज्वेलर से करीब 50 लाख रुपये के सोने के गहने खरीदे थे और इसके लिए करीब पौने दो लाख रुपये देकर बाकी के भुगतान के लिए उसे 48 लाख रुपये के चेक थमा दिए थे, जोकि बैंक खाते में लगाने पर बाउंस हो गए हैं। ज्वेलर ने इसकी शिकायत जीरकपुर पुलिस के पास दर्ज करवाई है। पुलिस ने ज्वेलर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ज्वेलर अरुण जैन निवासी ओमेक्स सोसायटी न्यू चंडीगढ़ ने बताया कि उनकी ज्वेलर्स की दुकान चंडीगढ़ में है। जीरकपुर की निर्मल छाया सोसायटी निवासी दंपती धर्म कुमार तनेजा और उनकी पत्नी वीनू तनेजा चंडीगढ़ में मेरी दुकान पर आए थे। यह दोनों मेरी दुकान से सोने के गहने खरीद कर ले गए थे और नकद करीब पौने दो लाख रुपये का भुगतान कर बाकी के 48 लाख रुपये के चेक देकर चले गए थे। जब उन्होंने यह चेक बैंक खाते में लगाए तो वहां से बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने दंपती को चेक बाउंस होने की जानकारी दी और खरीदे गए गहने का भुगतान करने के लिए कहा तो उन्होंने टालमटोल करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पैसे भी नहीं दिए। इसके बाद तंग आकर तरुण जैन ने इस मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी। इसके बाद डीडीए लीगल की जांच और एसएसपी मोहाली के आदेश पर जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज कर दंपती के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed