फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   45 health workers including 7 doctors of Mohali Civil Hospital corona infected

मोहाली सिविल अस्पताल के 7 डॉक्टरों सहित 45 सेहतकर्मी कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
45 health workers including 7 doctors of Mohali Civil Hospital corona infected
मोहाली। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे अपने पैर पसारता जा रहा है और अब इसने सिविल अस्पताल में सेहत कर्मचारियों को भी अपनी चपेट में लेकर संक्रमित कर दिया है। इतनी बड़ी संख्या में सेहत कर्मचारी संक्रमित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी को छोड़कर बाकी सेवाओं को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है, जिससे संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिला सिविल अस्पताल में लोग अपनी सेहत की जांच करवाने के लिए आ रहे हैं और इन लोगों के संक्रमित होने के कारण अस्पताल प्रबंधन के 7 डॉक्टरों सहित 45 सेहत कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बीते कुछ दिनों से अस्पताल के सेहत कर्मचारियों को बुखार आ रहा था। इसके बाद जांच के लिए जब इनकी सैंपलिंग की गई तो इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें गायनी, ईएनटी, साइकेट्रिक और मेडिसिन से जुड़े डाक्टर भी शामिल हैं, जिनको आईसोलेट कर दिया गया है। वहीं, जो पॉजिटिव आए हैं उनके संपर्क में आए लोगों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल के गेट पर ही कोरोना जांच शुरू
जानकारी के मुताबिक अस्पताल में इतनी भारी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रबंधन की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। अस्पताल में आने वाले लोगों की गेट पर ही जांच की जा रही है। इसके साथ ही रेंडम की जाने वाली सैंपलिंग के बाद संदिग्ध पाए जाने वाले मरीजों की रिपोर्ट देखने के बाद ही अंदर दाखिल होने दिया जाता है। कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को तुरंत आइसोलेट करते हुए कोविड वार्ड में भेज दिया जाता है, जहां मरीजों का प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाला जाएगा संपर्क में आने वालों का रिकॉड
सिविल अस्पताल में कुछ दिनों से सेहत कर्मचारियों में हल्के बुखार के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद इनकी सैंपलिंग कर जांच की गई तो इनमें से 7 डॉक्टरों सहित कुल 45 सेहत कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए। जबकि इनके संपर्क में आने वालों का रिकॉर्ड खंगालकर उनकी सैंपलिंग की जाएगी। जो पॉजिटिव आए हैं वह अपने-अपने घरों में आइसोलेट हैं। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है उनको सीटों पर दोबारा तैनात कर दिया जाएगा। -डॉ. एचएस चीमा, एसएमओ, जिला सिविल अस्पताल मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed