फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   443 passengers reach Chandigarh from Delhi, only two passengers leave for Una

443 पैसेंजर दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे, महज दो यात्री ऊना के लिए रवाना

Tue, 02 Jun 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
443 passengers reach Chandigarh from Delhi, only two passengers leave for Una
चंडीगढ़। ढाई महीने बाद सोमवार को ऊना-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस चंडीगढ़ पहुंची। इसमें नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों की संख्या करीब 443 थी। वहीं चंडीगढ़ से ऊना के लिए सिर्फ दो यात्री जन शताब्दी एक्सप्रेस से रवाना हुए हैं। यह ट्रेन नंगल डैम होकर ऊना तक जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम सात बजकर तीन मिनट पर पहुंची। यहां यात्रियों की जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस की व्यवस्था की गई थी। ट्रेन से उतरने के बाद यूटी प्रशासन औैर रेलवे के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों का फार्म भरवाया गया, जिसमें यात्री का नाम, पीएनआर नंबर, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी भरी गई है। इन यात्रियों की प्रॉपर मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर निकाला
जैसे ही शाम सात बजकर तीन मिनट पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर उना नई दिल्ली शताब्दी पहुंची। यात्रियों की अचानक भीड़ जुट गई। लगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और रेलवे स्टाफ ने मोर्चा संभाला और यात्रियों को एक रो में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्लेटफार्म पर बनाए सर्कल में एक एक कर यात्रियों का खड़ा करवाया। उसके बाद बारी बारी से यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से दंपति नंगल के लिए रवाना
नंगल डैम निवासी विक्की कुमार और उनकी पत्नी आशा दो लोग ही चंडीगढ़ से ऊना के लिए रवाना हुए। स्टेशन पर एंट्री से पहले दोनों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। विक्की ने बताया कि फरवरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने पत्नी के साथ चंडीगढ़ आए थे। एक चंडीगढ़ रिश्तेदार के घर रुके थे, तभी मार्च में लॉक डाउन लग गया, तब से वह चंडीगढ़ में ही फंसे थे, वे नंगल डैम के रहने वाले हैं। लेकिन उन्होंने अपनी बुकिंग ऊना का कराया है। वह नंगल डैम में ही उतर जाएंगे।

जन शताब्दी में सबसे कम उम्र की यात्री ढाई माह की बच्ची चंडीगढ़ पहुंची
ढाई माह की संचित अपने माता पिता के साथ चंडीगढ़ पहुंची। यह नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली स्पेशल ट्रेन में सबसे कम उम्र की यात्री। बच्ची के पिता कमलजीत हरियाणा के रहने वाले हैं। बच्ची का थर्मल स्क्रीनिंग भी किया गया। उसके बाद माता पिता के साथ उसका भी पूरा डिटेल भी भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed