Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   427 passengers leave for Delhi from Jan Shatabdi

जन शताब्दी से दिल्ली के लिए 427 यात्री रवाना

Wed, 03 Jun 2020 02:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
427 passengers leave for Delhi from Jan Shatabdi
चंडीगढ़। ढाई महीने बाद मंगलवार को सिटी ब्यूटीफुल से ऊना-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें करीब 427 यात्री चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए सवार हुए। ट्रेन खुलने से एक घंटा पहले यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। सभी यात्रियों की बारी-बारी से थर्मल स्क्रीनिंग की गई और इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से यात्री ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन

यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए सुबह सवा 7 बजे रवाना हुई। वहीं ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें ज्यादातर यात्री पंचकूला, मनीमाजरा और इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले थे। जबकि मुंबई से कोरोना काल में मार्च के बाद पहली बार चंडीगढ़- कालका-बांद्रा सुपर फास्ट एक्सप्रेस पहुंची। इसमें भी डेढ सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से पहुंची। यहां उतरने वाले यात्रियों की भी यूटी प्रशासन और रेलवे कर्मचारियों की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

ढाई माह बाद घर जाने का मिला मौका
नई दिल्ली निवासी संजीदा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार वह अपने घर दिल्ली जा रही हैं। वह पंचकूला में एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। पहले पंचकूला से दिल्ली बस से जाने की सोच रही थी, लेकिन बस गुरुग्राम तक जाती। वहां से लोकल कनवेंस नहीं मिल पाता। इसलिए ट्रेन में जाना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगल डैम से चंडीगढ़ पहुंची...
आरती ने बताया कि वह नंगल डैम से चंडीगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंची। वह चंडीगढ़ में सेक्टर- 29 की रहने वाली हैं। लॉकडाउन में नंगल डैम में ही फंस गई थी। ऊना-नई दिल्ली जन शताब्दी से किसी तरह चंडीगढ़ पहुंची हूं। घर से इतने दिनों तक दूर कभी नहीं रही।

चंडीगढ़ से जाना है छत्तीसगढ़, नई दिल्ली तक जन शताब्दी से
गिरिवर प्रसाद ने बताया कि वह कंसल्टेंट हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ जाना है। इसके लिए वह नई दिल्ली तक जन शताब्दी से जाएंगे। वहां से छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद घर नहीं जा पाए। अब ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है, तो घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed