फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कबड्डी टूर्नामेंट

कबड्डी टूर्नामेंट

Tue, 26 Feb 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी टूर्नामेंट
मनाणा ने जीता रायपुर कलां कबड्डी कप
विज्ञापन

65 किलो वेट कैटेगरी में गांव हुलका की टीम ने बाजी मारी
कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्धू ने गांव में जिम के लिए दिए डेढ़ लाख
मेजर सुरिंदर सिंह ने टूर्नामेंट आयोजकों को दो लाख की सहयोग राशि दी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। रायपुर कलां में करवाए गए 13वें एक दिवसीय कबड्डी कप टूर्नामेंट पर गांव मनाणा की टीम ने कब्जा किया। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे पशुपालन व डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व मेजर सुरिंदर सिंह ने विजेता टीमों को इनाम बांटे जबकि टूर्नामेंट का उद्घाटन अमरजीत सिंह सिद्धू ने किया।
कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान ओपन कैटेगरी व 65 किलो वेट कैटेगरी के मैच करवाए गए। ओपन कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव मनाणा की टीम ने खिताब पर कब्जा किया। मनाणा से हारकर गांव धनौरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह 65 किलो वेट कैटेगरी में गांव हुलका की टीम ने गांव मनौली की टीम को हराकर जीत हासिल की। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 61 हजार व उपविजेता को 41 हजार की नकद राशि इनाम में दी गई। बेस्ट रेडर व बेस्ट जाफी को इनाम में मोटरसाइकिल दी गईं। बेस्ट रेडर का खिताब गांव मनाणा की टीम के दलवीर सिंह ने जीता जबकि बेस्ट जाफी के खिताब पर भी गांव मनाणा की ही टीम के सुपिंदर ने कब्जा किया। इस मौके पर सरपंच जसप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, दिलबाग सिंह भोला, परमिंदर सिंह, छज्जा सिंह, जसपाल सिंह सरपंच जीरकपुर, मोहन सिंह बठलाना, जंगशेर सिंह, लखवीर सिंह, सुखप्रीत सिंह, मोहन सिंह, गुरतेज सिंह तेजी, जोगा सिंह, अमरीक सिंह, कुलवीर सिंह, हरभजन सिंह, हरदीप सिंह, दर्शन सिंह, सवर्ण सिंह, बिट्टा घड़ूंआं, बलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, भाग सिंह, कुलविंदर सिंह लाला, रजिंदर सिंह सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए खेल सही जरिया : सिद्ध
कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए खेल सही जरिया हैं। सिद्धू ने टूर्नामेंट के आयोजकों को 51 हजार की राशि भेंट करते हुए गांव रायपुर कलां में जल्द ही स्पोर्ट्स ग्राउंड तैयार करवाने का भरोसा दिया। साथ ही मंत्री ने रायपुर कलां में जिम के लिए एक लाख 50 हजार व एक लाख का सामान दिया। मेजर सुरिंदर सिंह ने भी टूर्नामेंट आयोजकों को दो लाख की नकद राशि दी। उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed