फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डस्टबिन-----------

डस्टबिन-----------

Fri, 14 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
डस्टबिन-----------
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जीरकपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर काउंसिल की स्वच्छता रेंकिंग की तैयारी को लेकर काउंसिल प्रशासन एक साल से ढील बरत रहा है। चौराहों और मोड़ों पर रखे जाने वाले डस्टबिन अभी तक नुक्कड़ों पर भी नहीं रखवाए गए हैं। नए खरीदे गए डस्टबिन काउंसिल दफ्तर के ग्राउंड में पड़े धूल फांक रहे हैं। यहां करीब 100 से अधिक डस्टबिन रखे हुए हैं। वहीं, स्वच्छ भारत अभियान के तहत जीरकपुर की रेंकिंग टीम द्वारा कभी भी जांच की जा सकती है। पिछले साल रेंकिंग में जीरकपुर काफी पिछड़ा हुआ था। इस बार भी जो स्थिति शहर की दिख रही है, उससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि नगर काउंसिल की स्वच्छता रेंकिंग पिछले साल से और ज्यादा बदतर स्थिति हो सकती है।


चौराहों पर रखवाने की गुहार बेअसर
शहर के विभिन्न इलाकों के नुक्कड़ों और प्रमुख कचरा एकत्रित होने वाली जगहों पर डस्टबिन रखने के लिए काउंसिल अधिकारियों से लोग गुहार लगा रहे हैं, लेकिन एक भी जगह डस्टबिन नहीं रखवाए गया। नतीजा, नुक्कड़ों पर 5 से 10 दिन तक कचरे के ढेर पड़े रहते हैं। इसके चलते राहगीर बदबू से परेशान रहते हैं। नगर काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि जिस जोन के वार्डों के नुक्कड़ों व डस्टबिन नहीं रखे गए हैं वहां जल्द ही रखवाए जाएंगे। इसके अलावा काउंसिल का अमला भेजकर ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किए जा रहे है, जहां डस्टबिन रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed