फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   4 cases of curfew violations registered in Kharar, 7 people arrested with vehicle

खरड़ में कर्फ्यू उल्लंघन के 4 केस दर्ज, 7 लोग वाहन सहित गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
4 cases of curfew violations registered in Kharar, 7 people arrested with vehicle
खरड़। सिटी पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। वीरवार को खरड़ पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 7 लोगों को वाहन समेत गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने दो कार और चार बाइक अपने कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसपी कुलदीप सिंह चहल ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सिटी पुलिस खरड़ के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाए रखने के लिए सरकार द्वारा कर्फ्यू लगाया हुआ है। लेकिन लोग प्रशासन को सहयोग नहीं दे रहे हैं और बिना जरूरी काम के ही घरों से बाहर घूम रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को अपील करते हुए कहा कि सरकार की ओर से लगाए गए कर्फ्यू के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन को पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed