{"_id":"6a135cda98906d138f052396","slug":"3963-lakh-duped-on-the-pretext-of-doubling-the-money-fir-against-4-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142825-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 39.63 लाख ठगे, 4 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 39.63 लाख ठगे, 4 पर एफआईआर
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट क्राइम ने रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से 39.63 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन नामजद सहित एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में शिव कुमार उर्फ रिंकू शर्मा, उसकी पत्नी मंजू बाला उर्फ मंजू रानी और कुलदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तब सामने आया जब मानकपुर शरीफ निवासी फतेह सिंह और न्यू स्वराज नगर खरड़ निवासी गुरमुख सिंह ने पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को शिकायत दी।
आरोप है कि आरोपियों ने धार्मिक आस्था, चौकियों और तांत्रिक शक्तियों का सहारा लेकर उन्हें अपने जाल में फंसाया और पैसे डबल करने का लालच दिया। शिकायत के अनुसार मंजू बाला अपने घर खिजराबाद में चौकियां लगाती थी, जहां लोगों की समस्याएं दूर करने और धन दोगुना करने का दावा करती थी।
विज्ञापन
फतेह सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके मानसिक रूप से बीमार बेटे को ठीक करने का भरोसा दिलाया और बाद में रुपये दोगुने करने का लालच देकर उससे करीब 26.53 लाख रुपये ठग लिए। जांच में सामने आया कि आरोपी उसे हरिद्वार भी ले गए। वहां एक अज्ञात व्यक्ति को आठ लाख रुपये और हस्ताक्षरित चेक दिया। इसके बाद आरोपियों ने बहाना किया कि पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है।
मामले को दबाने के लिए और रुपये देने होंगे। इसी तरह गहने गिरवी रखवाकर और बैंक खातों से रकम निकलवाकर और ठगी की गई। वहीं दूसरे शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह से भी करीब 13.10 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। उससे भी हरिद्वार और अंबाला ले जाकर नकदी और चेक हासिल किए गए। बाद में दिए चेक को बाउंस कराकर उसके खिलाफ अदालत में मामला भी दायर कर दिया गया।
स्टेट क्राइम की जांच में दोनों शिकायतों को सही पाया गया है। ट्रैवल हिस्ट्री, बैंक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएसपी स्टेट क्राइम का कहना है कि जांच के दौरान अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।