फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   391 illegal colonies born due to negligence in Mohali

Mohali News: मोहाली में लापरवाही से जन्मी 391 अवैध कॉलोनियां

Sat, 20 Jul 2024 06:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
391 illegal colonies born due to negligence in Mohali
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के आला अधिकारियों की लापरवाही ने मोहाली में 391 अवैध कॉलोनियों को जन्म दे डाला है। हालात यह हैं कि ऐसी कॉलोनियां लगातार बनती जा रही हैं और उन पर कोई कार्रवाई तक नहीं की जा रही। हां, कभी-कभी कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से वहां निर्माण शुरू हो जाता है। गमाडा की और से जारी लिस्ट के अनुसार मोहाली में करीब 391 कॉलोनियां हैं, जो अवैध हैं। ये कॉलोनियां बहलोलपुर, दाऊं, बड़माजरा, रायपुर, बलौंगी, झामपुर, डफरपुर, मोरठिकरी, पंडवाला, सुंदरन, खेरी, भंखरपुर, ककराली, जवाहरपुर, टिवाना में हैं। इन कॉलोनियों को बिल्डर बनाते रहे और गमाडा को पता तक नहीं चला कि यह कब बन गईं। गमाडा ने इन पर सख्त कार्रवाई नहीं कि। यही वजह रही कि इन कॉलोनियों की संख्या 391 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में गिराए थे स्ट्रक्चर फिर बन गए
वर्ष 2022 में गमाडा ने चंडीगढ़ से सटे गांव झामपुर और गांव तीड़ा में काटी गई चार अवैध रिहायशी कॉलोनियों में सर्वे रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की थी। गमाडा की टीम ने जेसीबी की मदद से यहां पर किए गए अवैध निर्माण गिरा दिए थे। कॉलोनाइजर ने ये सभी अवैध कॉलोनियां खेतीबाड़ी की जमीन पर काटी थीं। इन कॉलोनियों को काटने से पहले किसी भी तरह की अनुमति ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) से नहीं ली गई थी।
विज्ञापन


लोगों को झांसा देकर फंसाते हैं कॉलोनाइजर
अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेचने वाले कॉलोनाइजर काफी चालाक हैं। वह लोगों को झांसा देते हैं कि उक्त इलाका जल्द ही नगर निगम मोहाली में शामिल होने वाला है। जल्द ही यहां कार्रवाई हो जाएगी। इसके साथ ही वह बताते हैं कि जैसे ही कॉलोनी अप्रूव हो जाएगी तो ये प्लॉट महंगे हो जाएंगे। कई लोग इनकी बातों में आकर यहां पर प्लॉट खरीद लेते हैं। यहां प्लॉट खरीदने वालों में सबसे ज्यादा बाहरी राज्यों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed