फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   354 teenagers got corona vaccination done in Mohali district

मोहाली जिले में 354 किशोरों ने करवाया कोरोना टीकाकरण

Tue, 04 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
354 teenagers got corona vaccination done in Mohali district
मोहाली। जिले में 15 से 18 साल के किशोरों के कोरोना टीकाकरण की शुरूआत सोमवार को हुई। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इस मुहिम का आगाज डॉ. बीआर आंबेडकर मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पताल से किया। इस दौरान 354 किशोरों ने टीकाकरण करवाया। जबकि कुछ जगह टीकाकरण को लेकर दिक्कत भी आई। क्योंकि नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चल रहा है। हालांकि सेहत विभाग का दावा है कि जल्द ही टीकाकरण की मुहिम रफ्तार पकड़ लेगी।
विज्ञापन

जिले में 17 साल की मेहर कपूर का सबसे पहले कोरोना टीकाकरण किया गया। जबकि इसके बाद 16 साल की रीतइंद्रीप कौर और देववीर सिंह का टीकाकरण हुआ। सिविल सर्जन आदर्श पाल कौर ने बताया कि 67 हजार किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल सिर्फ को-वैक्सीन की ही खुराक दी जा रही है। किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से केंद्र बनाए गए हैं, जिससे टीकाकरण में किसी भी तरह की समस्या न आए। सिविल सर्जन ने बाद में फेज-3बी1 सरकारी स्कूल में चल रही कोविड टीकाकरण मुहिम का जायजा लिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती, सहायक सिविल सर्जन डॉ. रेनू सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, एसएमओ डॉ. विजय भगत, डॉ. एचएस चीमा, डॉ. अलकजोत कौर, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. तरनजोत कौर, डॉ. बबनदीप कौर और अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए यह दस्तावेज जरूरी
सिविल सर्जन ने बताया कि 15 साल की उम्र पूरी कर चुके और 18 साल तक की उम्र वाला कोई भी किशोर टीकाकरण केंद्र में जाकर टीकाकरण करवा सकता है। उनके पास टीकाकरण के लिए तय की गई उम्र के सबूत के तौर पर उनका आधार कार्ड या कोई अन्य स्थायी दस्तावेज होना जरूरी है। अगर किसी की उम्र 18 साल से अधिक है तो वह सामान्य लोगों की तरह अपना टीकाकरण करवा सकता है। क्योंकि यह प्रक्रिया पहले की तरह चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों को गंभीरता से लें
कोविड महामारी की संभावित तीसरी लहर के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि रोज बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों को देखते हुए हर किसी को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। जहां कोरोना से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण बहुत जरूरी है, वहीं, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने और नियमित हाथ धोने को पालन करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों ने अभी तक पहला और दूसरा टीका नहीं लगवाया है, वह तुरंत अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।

इसलिए जरूरी है टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौन ने बताया कि टीकाकरण 15 साल से अधिक उम्र वालों के लिए जरूरी है। क्योंकि टीकाकरण के बाद कोई भी कोविड का शिकार हो जाता है तो उसे ज्यादा दिक्कत नहीं आती है। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि भीड़ से बचा जाए। अगर किसी को खांसी, सर्दी, जुकाम या अन्य तकलीफ हो तो वे सरकारी संस्थाओं में जाकर टीकाकरण करवाएं। इसके अलावा अन्य जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed