{"_id":"5f821cb28ebc3e9bc73444c0","slug":"35-lakh-roads-will-be-renovated-mohali-news-pkl3905795191","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 लाख से होगा सड़कों का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 लाख से होगा सड़कों का नवीनीकरण
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव नगला के अंदर रहने वाले लोगों को खस्ताहाल सड़कों की वजह से आ रही मुश्किलों से अब जल्द निजात मिलने वाली है, क्योंकि स्थानीय काउंसिल की ओर से गांव के अंदर सड़कीय नेटवर्क को बेहतर करने के लिए यहां करीब 35 लाख रुपये खर्च करके सड़कों का नवीनीकरण करते हुए कायाकल्प करेगी। यह जानकारी स्थानीय नगर काउंसिल की इंजीनियरिंग शाखा के जेई राजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गांववासियों द्वारा पिछले लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं परंतु 2016 में गांव को काउंसिल के अधीन शामिल करने में लंबा समय लग गया।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव नगला को 2016 में पंजाब सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करके जीरकपुर नगर काउंसिल में शामिल किया गया, जिसके चलते गांव के लोग पिछले लंबे समय बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे थे। दूसरी ओर गांव नगला एकमात्र ऐसा रास्ता है, जो पंचकूला के साथ-साथ ढकोली, किशनपुरा, पीरमुछल्ला, सुन्डरा, ककराली, रामगढ़, मुबारिकपुर और डेराबस्सी आदि शहरों को आपस में जोड़ता है और इस सड़क पर सबसे ज्यादा आवाजाही रहती है।
लंबे समय तक लोगों को नहीं मिली सुविधाएं
2016 से पहले गांव के अंदर पंचायत का शासन होता था परंतु पंजाब सरकार की तरफ से सनोली, नगला, छत्त और अड्डा झुंगियां आदि गांव की पंचायतों को भंग करने के बाद इसे जीरकपुर नगर काउंसिल में शामिल कर लिया गया। वहीं, काउंसिल के अधीन शामिल होने के बाद अधिकारियों को गांव के अंदर विकास कार्यों की शुरुआत करने में 4 वर्ष लग गए क्योंकि लंबी कानूनी प्रक्रिया के चलते गांव का रिकॉर्ड हासिल करने में लंबा समय लग गया। दूसरी ओर प्रशासन के अधिकारियों की कारगुजारी के चलते गांववासियों को लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट्स ...
अभी गांव नगला की सड़कों के लिए 35 लाख रुपये के फंड को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद यहां पीने वाले पानी को लेकर काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएगी।
-राजीव कुमार, जेई, इंजीनियरिंग शाखा, जीरकपुर नगर काउंसिल।