फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   341 villages of the district will be smart on the lines of cities, all facilities will be available

जिले के 341 गांव शहरों की तर्ज पर बनेंगे स्मार्ट, मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sun, 18 Oct 2020 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
341 villages of the district will be smart on the lines of cities, all facilities will be available
मोहाली। अब शहरों की तर्ज पर गांवों में भी सभी सुविधाएं मुहैया करवाकर उन्हें स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। इस योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में 341 गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 102.85 करोड़ रुपये रखे गए हैं, ताकि गांवों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक योजना के तहत गांवों को अब आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वहीं, गांवों को साफ और स्वच्छ बनाने में मदद की जाएगी। इस दौरान गांवों में विकास कार्य चलाए जाएंगे, जिसके तहत कम्युनिटी सेंटर, धर्मशाला का निर्माण, पीने वाले पानी की सप्लाई, रेन वाटर हार्सेवेस्टिंग, तालाबों का नवीनीकरण, निकासी नालियां, खेल मैदान, स्टेडियम, जिमनेजियम का निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट और बस क्यू शेल्टर का निर्माण, श्मशानघाट, कब्रिस्तान, लाइब्रेरी, स्कूल और आंगनवाडी का विकास करना शामिल है। वहीं, इस मौके पर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी मौजूद थे। उन्होंने गांव की पंचायतों से अपील की है कि पंजाब के लोगों की मेहनत की कमाई को पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

दो सरपंचों ने की शिरकत
जिले की पंचायतों के दो सरपंचों में गांव पत्तों की रुपिंदर कौर और ब्लॉक खरड़ के गांव बांकरपुर से जगतार सिंह को विशेष तौर पर समागम में मुख्यमंत्री की ओर से शिरकत करने के लिए बुलाया गया था। जबकि वर्चुअल उद्घाटन करने के लिए राज्य के 1500 स्थानों का चयन किया गया था। इस कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टों के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में खर्चे 16.96 करोड़ रुपये
गांवों को स्मार्ट बनाने की योजना के पहले चरण में जिले के सभी गांवों के विकास के लिए 16.96 करोड़ रुपये की रकम खर्च की गई। जबकि दूसरे चरण में निवेश बड़े स्तर पर बढ़ा दिया गया है। इस कार्यक्रम में सभी कैबिनेट मंत्री, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ और मुख्य सचिव विन्नी महाजन और अधिकारियों ने भी कांफ्रेंस में शिरकत की। इस कार्यक्रम में पंजाब के सभी कांग्रेसी विधायकों ने हिस्सा लिया और डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन और एसएसपी सतिंदर सिंह ने भी कार्यक्रम में ऑनलाइन शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed