फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   32 out of 48 water samples failed in Derabassi, disease spreading due to contaminated drinking water

डेराबस्सी में 48 में से पानी के 32 सैंपल फेल, दूषित पेयजल से फैल रही बीमारी

Sun, 07 Nov 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
32 out of 48 water samples failed in Derabassi, disease spreading due to contaminated drinking water
डेराबस्सी। शहर में सेहत विभाग की तरफ से पानी के लिए गए 48 सैंपल में से 32 फेल पाए गए। दूसरी ओर, शहर में दूषित पानी कारण कई बार बीमारी फैल चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। शहर में जगह जगह पानी के वॉल खुले पड़े हैं जहां से गंदगी पानी में मिल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में लंबे समय से दूषित पानी के कारण कई लोग बीमार हो चुके हैं। यहां के गांव कुड़ावाला, मुबारिकपुर, सैदपुरा, भांखरपुर व त्रिवेदी कैंप सहित शहरी क्षेत्र में दूषित पानी के कारण बीमारी फैल गई है। गांव त्रिवेदी कैंप में तो कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद शहर में दूषित पानी की सप्लाई जारी है।
विज्ञापन

शहर में लगातार फैल रही बीमारी को देखते सेहत विभाग की तरफ से यहां के मुबारिकपुर क्षेत्र, गुलाबगढ़ रोड और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में से पानी के 48 सैंपल लिए थे, जिन्हें लैब में भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट में 32 सैंपल फेल आए हैं। इससे पहले भी सेहत विभाग की तरफ से शहर में 22 पानी के सैंपल लिए गए थे जो सभी फेल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स....
उनकी तरफ से रिपोर्ट संबंधी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा दिया था। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की तरफ से लगातार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के सैंपल ले कर लैब में भेजे जाते हैं, जिससे पानी की गुणवत्ता की जांच की जा सके।

-डॉ. संगीता जैन, एसएमओ, सिविल अस्पताल
कोट्स....
जो पानी के सैंपल फेल आए थे उन क्षेत्रों में पानी की लीकेज का हल करवा दिया था। समस्या का हल करवाने बाद में फिर से सैंपल लिए गए थे जो पास आए हैं। कुछ स्थानों पर लीकेज थी, जिस कारण सैंपल फेल आए थे।
-गुरप्रताप सिंह, एमई, नगर काउंसिल
कैप्शन -शहर में पानी के खुले पड़े वॉल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed