{"_id":"5c7850a4bdec2259c006af4a","slug":"31551388836-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर काउंसिल खरड़ को मिलेगी नई बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर काउंसिल खरड़ को मिलेगी नई बिल्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6.34 करोड़ से बनेगी नगर काउंसिल खरड़ की नई बिल्डिंग
नगर काउंसिल की बैठक में कई प्रस्ताव पास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो कम्युनिटी सेंटर
स्वच्छता में खरड़ शहर को पंजाब में मिला पहला स्थान, अधिकारी राष्ट्रपति से होंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। नगर काउंसिल खरड़ की नई बिल्डिंग 6.34 करोड़ रुपये खर्च करके गांव खानपुर में नगर काउंसिल की जगह पर बनाई जाएगी। यह जानकारी नगर काउंसिल की प्रधान अंजू चंद्र ने दी। इस संबंध में हुई बैठक में विधायक कंवर संधू भी उपस्थित थे। इसके अलावा सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से गांव झुगियां तथा खूनीमाजरा में दो कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे जबकि नगर काउंसिल खरड़ को दो करोड़ 50 लाख से अधिक की राशि एडवाइजर पॉलिसी के माध्यम से मिलेगी, क्योंकि खरड़, कुराली तथा नयागांव का एडवाइजर का ठेका 3 करोड़ 25 लाख 51 हजार 500 रुपये में हुआ है जोकि एक अप्रैल 2019 से शुरू होगा।
नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने समूह पार्षदों को बैठक में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर काउंसिल खरड़ को पंजाब में पहला स्थान प्राप्त हुआ है और 6 मार्च को नगर काउंसिल प्रधान तथा कार्यकारी अधिकारी संयुक्त रूप से राष्ट्रपति से दिल्ली में सम्मान प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि खरड़ का जो डंपिंग ग्राउंड है, वह भी एक महीने के अंदर शिफ्ट किया जा रहा है और तीन एकड़ में वहां पार्किंग बनाई जाएगी।
वेस्टर्न होम्स की टाउन प्लानिंग स्कीम रद्द करने संबंधी डीएलए से रिपोर्ट लेने, कर्मचारियों, गाड़ियों की इंश्योरेंस करवाने तथा ट्यूबवेल के रखरखाब समेत अलग-अलग वार्डो में विकास कार्यों के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। विधायक कंवर संधू ने रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क तथा बडाला रोड की मरम्मत करवाने का सुझाव दिया। बैठक में दर्शन सिंह शिवजोत, पार्षद हरिंदरपाल सिंह जौली, एसडीओ हरप्रीत सिंह, एक्सईएन, सुपरिंटेंडेंट, सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा जेई समेत अन्य स्टाफ भी उपस्थित था।
विज्ञापन
पार्षदों ने उठाईं यह मांगें
पार्षद मान सिंह सैनी ने आर्य कालेज रोड तथा चौक पर गड्ढों के कारण लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए रोड की मरम्मत करवाने और पक्के दरवाजे की सुंदरता को पहले की तरह बनाए रखने की मांग की। पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि नगर काउंसिल की नई बिल्डिंग बनाने से पहले कम्युनिटी सेंटर के साथ गांव खानपुर के युवाओं को खेलने के लिए ग्राउंड बनाकर दिया जाए पार्षद सुमन शर्मा ने लाइब्रेरी के लिए पार्किंग, पार्षद दविंदर सिंह बल्ला ने वार्ड नंबर 25 में ट्यूबवेल, पार्षद कमल किशोर शर्मा ने गोल्डन सिटी में ट्यूबवेल लगाने, पार्षद मेजर सिंह ने गुरु तेग बहादुर को जाने वाली सड़क की हालत सुधारने, पार्षद बलविंदर कौर ने आदर्श नगर में ट्यूबवेल लगाने की मांग की। अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को हल करवाने की मांग की।
फोटो कैप्शन- नगर काउंसिल खरड़ की बैठक में जानकारी देते कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा।