{"_id":"5c44d7f8bdec2273a0324bb4","slug":"31548015608-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर काउंसिल ने अवैध बोरिंग का काम रुकवाया, सामान किया जब्त
लोगों की शिकायत पर एसडीओ ने टीम सहित पहुंचकर की कार्रवाई
प्लाट मालिक और बोरिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव। वार्ड-5 में की जा रही अवैध बोरिंग का काम नगर काउंसिल अधिकारियों ने रुकवाकर सामान कब्जे में ले लिया। साथ ही जिस प्लाट में बोरिंग की जा रही थी उसके मालिक व बोरिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध बोरिंग की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर काउंसिल को की थी जिस पर काउंसिल के एसडीओ ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
नयागांव के वार्ड-5 में शिव मंदिर रोड के पास डेढ़ मरले के प्लाट में अवैध ढंग से बोरिंग की जा रही थी। पिछले 4-5 दिन से यह काम चल रहा था। लोगों की शिकायत के बाद काउंसिल कर्मचारी काम रुकवाने के लिए पहुंचे लेकिन उनके जाने के बाद फिर से बोरिंग का काम शुरू हो गया। इसके बाद काउंसिल के एसडीओ ने टीम सहित दबिश देकर बोरिंग के इस्तेमाल मशीन व अन्य सामान को जब्त कर लिया। इसके साथ ही प्लाट के मालिक शम्मी व बोरिंग कर रहे रण सिंह पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर काउंसिल के ईओ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम भेजी गई थी। प्लाट पर बिना अनुमति अवैध ढंग से बोरिंग की जा रही थी।
लोग बोले- कई लोगों ने करवाएं हैं अवैध बोरिंग
लोगों ने बताया कि इलाके में कई लोगों ने अवैध ढंग से बोरिंग करवाए हैं। ये लोग पानी का व्यापार करते हैं। जरूरत से ज्यादा जमीनी पानी की निकासी के कारण इलाके में ग्राउंड वाटर लेवल काफी नीचे चला गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध ढंग से बोरिंग कर पानी का व्यापार कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।