फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एडीसी मोहाली मान की रिपोर्ट में विधायक नगर परिषद के बड़े देनदारों में से एक

एडीसी मोहाली मान की रिपोर्ट में विधायक नगर परिषद के बड़े देनदारों में से एक

Wed, 07 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एडीसी मोहाली मान की रिपोर्ट में विधायक नगर परिषद के बड़े देनदारों में से एक

विज्ञापन
जीरकपुर नगर परिषद का एनके शर्मा के दो प्रोजेक्ट पर साढ़े 8 करोड़ बकाया
एडीसी मोहाली चरनदेव मान ने रिपोर्ट तैयार कर अफसरों को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
बीते दिनों एडीसी मोहाली चरनदेव सिंह मान ने जीरकपुर नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभागों की विभिन्न शाखाओं के रिकार्डों की जांच की थी। विभागों से सरकार के प्रति सभी देनदारों का ब्योरा तैयार करने के लिए वार्षिक रिपोर्ट तलब की थी। इसका अध्ययन कर उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी। रिपोर्ट के अंदर अवैध कालोनियां का जिक्र किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, जीरकपुर ने 2017-18 के लिए तय प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य तो पूरा कर लिया है, लेकिन हाउस टैक्स और डेवलपमेंट चार्जेस, सीवरेज व वाटर सप्लाई टैक्स के लक्ष्य को पाने में फिसड्डी साबित हुआ है। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि अधिकृत कालोनियों की तरफ परिषद के 21 करोड़ बकाया हैं, जिनमें विधायक एवं बिल्डर एनके शर्मा के दो प्रोजेक्ट सावित्री ग्रीन-1 पर चार करोड़ व सावित्री ग्रीन-2 पर साढ़े चार करोड़, यानी कुल 8.5 करोड़ का बकाया है। हालांकि देनदारों की लिस्ट में और भी कई नाम हैं, लेकिन हलका विधायक का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


59 अनाधिकृत कालोनियां
एडीसी मान ने अवैध कॉलोनियों पर अपनी रिपोर्ट में तल्ख टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि नगर में अधिकृत कॉलोनियों की संख्या तो 40 है, लेकिन अनाधिकृत कॉलोनियां 59 से भी ज्यादा विकसित हो र्गइं, जो राजनीतिक व प्रशासनिक दबाव से ही संभव हो सकता है। उन्होंने रिपोर्ट में यह भी कहा कि सभी अधिकृत 40 प्रोजेक्टों द्वारा अभी नगर काउंसिल से कंपलीशन सर्टिफिकेट हासिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है जीरकपुर में अनाधिकृत कालोनियों से सिर्फ राजस्व का ही नहीं, बल्कि लोगों को भी धोखे में रखा गया है और इन अनाधिकृत कॉलोनियों के विकसित होने की वजह से जीरकपुर क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स....
जीरकपुर नगर परिषद विभाग द्वारा समय-समय पर अनाधिकृत कॉलोनी मालिकों को नोटिस इश्यू किए जाते है। इसके अलावा समाचार पत्रों के माध्यम से भी अनाधिकृत कॉलोनियों के बारे में नोटिस प्रकाशित करवाए जा चुके हैं।
- मनवीर सिंह गिल, ईओ, जीरकपुर एमसी ऑफिस।

किसकी तरफ कितना बकाया

सावित्री ग्रीन-2 4.5 करोड़
सावित्री ग्रीन-1 4 करोड़
मेट्रो टाउन- 68.6 लाख
खुशाल एनक्लेव- 67 लाख
श्री देवाजी रेजिडेंसी- 55 लाख
मोतिया सिटी- 31.9 लाख
भांबरी एनक्लेव- 29 लाख
विक्टोरिया फ्लोरज- 28 लाख
मोतिया ग्रीन- 23.9 लाख
फ्रेंड्स एनक्लेव- 11.5 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed